Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Lata Mangeshkar की वजह से खत्म हुआ अनुराधा पौडवाल का करियर? 'मेलोडी क्वीन' ने सालों बाद तोड़ी विवाद पर चुप्पी




Lata Mangeshkar की वजह से खत्म हुआ अनुराधा पौडवाल का करियर? 'मेलोडी क्वीन' ने सालों बाद तोड़ी विवाद पर चुप्पी


बॉलीवुड सिंगर Anuradha Paudwal ने सालों बाद लता मंगेशकर के साथ चल रहे विवाद की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। ...और पढ़ें








अनुराधा पौडवाल ने लता मंगेशकर संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी


अनुराधा पौडवाल ने लता मंगेशकर संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी


क्या लता मंगेशकर ने अनुराधा पौडवाल को नहीं बढ़ने दिया आगे?


सालों बाद 'मेलोडी क्वीन' ने बताई सच्चाई



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में से है अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) की एक समय पर स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से तुलना की जाती थी। इसी तुलना ने एक विवाद को जन्म दिया जिसमें कहा जाता था कि लता मंगेशकर ने अनुराधा को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। अब इस पर अनुराधा ने खुद चुप्पी तोड़ी है।
अनुराधा की आवाज की होती थी लता मंगेशकर से तुलना

दरअसल 70-80 के दशक में लता मंगेशकर का बॉलीवुड में खूब बोलबाला था और करोड़ों लोग उनकी आवाज के दीवाने थे। इस बीच अनुराधा पौडवाल ने भारतीय फिल्मों में अपनी पारी की शुरुआत की और धीरे-धीरे उनके गाने देश के हर गली-मोहल्ले में सुनाई देने लगे। लेकिन जब उनका किरयर गिरने लगा तो लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि लता ने अनुराधा को आगे नहीं बढ़ने दिया और इसीलिए उनका करियर खत्म हो गया।

अनुराधा पौडवाल ने तोड़ी विवाद पर चुप्पी

अब सालों बाद अनुराधा पौडवाल ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो मेरी गुरु जैसी हैं और गुरु की कोई बराबरी नहीं है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बात करते हुए कहा, 'मैं मानती हूं कि गुरु की कोई बराबरी नहीं करता। गुरु को फॉलो किया जाता है, उनकी पूजा की जाती है तो मैंने जितना सीख सिख उनसे मैंने सीख लिया। दूसरी बात लोगों की सोच ही ऐसी है क्योंकि वे हमारी तुलना करते हैं इसीलिए उनको ये सुनने में स्पाइसी लगता है कि उन्होंने मुझे आगे नहीं बढ़ने दिया'।





अनुराधा पौडवाल ने कहा कि उनका आर्ट जिस बुलंदी पर था तो उस बुलंदी के नजदीक तो आना चाहिए ना तब तो तुलना होगी। जब उनसे पूछा गया कि आपको आशा जी और लता जी में से कौन ज्यादा पसंद था तो उन्होंने लता जी का नाम लिया।
अनुराधा पौडवाल का करियर

अनुराधा पौडवाल 1973 से भारतीय संगीत इंडस्ट्री में एक्टिव रूप से काम कर रही हैं। पांच दशकों से ज्यादा लंबे उनके करियर में 1980 और 1990 के दशक में उन्हें बॉलीवुड के सुपरहिट गानों और बेहद सफल भक्ति एल्बमों से बड़ी कामयाबी मिली। उन्होंने कई भाषाओं में 9,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं।




सिंगर के सदाबहार सॉन्ग

नजर के सामने

दिल है कि मानता नहीं

मैं दुनिया भुला दूंगा

तु्म्हें अपना बनाने की कसम

मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया

चाहा है तुझको

ढोलना

तू मेरी जिंदगी है

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1973 में रिलीज हुई फिल्म अभिमान से की थी, संगीतकार सचिन देव बर्मन के निर्देशन में उन्होंने इस फिल्म में जया भादुड़ी के लिए एक संस्कृत श्लोक गाया था। इसके बाद उन्होंने 1976 की फिल्म आप बीती में उन्हें अपना पहला सोलो गाना गाने का मौका मिला।




अनुराधा पौडवाल को भारतीय भक्ति संगीत और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके योगदान के कारण उन्हें 'भजन क्वीन', 'मेलोडी क्वीन' और 'भक्ति की अमर आवाज' जैसे सम्मानजनक खिताब मिले हैं। उन्हें 2017 में भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक पद्मश्री भी मिला है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]