Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

टीम इंडिया में फूट! गौतम गंभीर और विराट कोहली नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात?

टीम इंडिया में फूट! गौतम गंभीर और विराट कोहली नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात?


भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और वनडे सीरीज खेलने को तैयार है, लेकिन इससे पहले ऐसा कुछ सामने आया है जिसे देखने के बाद एक ही सवाल उठता ...और पढ़ें








गौतम गंभीर और कोहली में बंद है बातचीत!



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया में सब कुछ ठीक है ये कहा नहीं जा सकता। इसका कारण एजबेस्टन में मैच से पहले अभ्यास सत्र में जो हुआ वो है। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या ड्रेंसिंग रूम में सब कुछ ठीक है?


भारत को टी20 सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत पाई। अब सभी की नजरें वनडे सीरीज पर हैं। इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं।
गंभीर और कोहली ने नहीं की बात

इन तीनों को मिलाकर सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। टीम का सपोर्टिंग स्टाफ और कोच गौतम गंभीर भी लगातार खिलाड़ियों से बातें कर रहे हैं कि कैसे इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की जाए, लेकिन टाइम्स नाओ की रिपोर्ट की मानी जाए तो कोहली और गंभीर आपस में बात नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एजबेस्टन में अभ्यास के दौरान दोनों ने आपस में बात नहीं की। गंभीर बाकी खिलाड़ियों से बात कर रहे थे। उन्हें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल से बात करते हुए देखा गया।



टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक जरूर कोहली से बात करते हुए नजर आए। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों आपस में बात नहीं कर रहे हैं और बाकी का सपोर्ट स्टाफ मैसेज ट्रांसफर कर रहा है।
पहले भी आईं विवाद की खबरें

ये पहली बार नहीं है जब कोहली और गंभीर के बीच विवाद की खबरें तूल पकड़ रही हैं। गंभीर जब से कोच बने हैं तब से इस तरह की खबरें आ रही हैं। माना जाता है कि गंभीर के कारण ही कोहली और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गंभीर दोनों दिग्गजों को वनडे वर्ल्ड कप-2027 की टीम में नहीं देख रहे हैं। अब दोनों का अभ्यास के दौरान बात न करना इन बातों को और पुख्ता करता जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]