Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Kishore Kumar का वो पुराना गाना, जिसने बनाया था 'सुरों का सरताज', 61 साल पहले हुआ था रिलीज

Kishore Kumar का वो पुराना गाना, जिसने बनाया था 'सुरों का सरताज', 61 साल पहले हुआ था रिलीज


मशहूर गायक किशोर कुमार को 61 साल पुराने एक कल्ट गाने की वजह से सिनेमा जगत में लोकप्रियता मिली थी। ...और पढ़ें






किशोर कुमार का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


किशोर कुमार का स्टार सिंगर बनाने वाला गाना


61 साल पहले आया था सिनेमा का ये कल्ट गीत


देव आनंद पर फिल्माया गाया था पुराना गाना


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के वह दिग्गज गायक रहे हैं, जिन्होंने पुराने जमाने में बतौर मेल प्लेबैक सिंगर सबसे अधिक और शानदार गीतों को गाया था। उनकी आवाज में ऐसा जादू था, जो किसी भी गीत को अमर करने के लिए काफी था।


लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग था, जिसने किशोर दा (Kishore Kumar) फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक लोकप्रियता दिलाई और रातोंरात एक मशहूर गायक बना दिया। आइए इस लेख में उस गाने के बारे में विस्तार से जानते हैं-



किशोर कुमार का कल्ट गाना

3 दशक से ज्यादा समय तक बतौर गायक किशोर कुमार ने सिनेमा जगत में अपनी धाक को जमाई रखी थी। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत के दम पर श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया था। उनमें एक से पॉपुलर सॉन्ग के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह एक सिंगर के तौर पर किशोर कुमार को अधिक पहचान मिली।





वह गाना अभिनेता देव आनंद की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टक फिल्म गाइड से नाता रखता था और उसके बोल थे- गाता रहे मेरा दिल... (Gaata Rah Mera Dil)। 1965 में आई फिल्म गाइड में यूं तो कई शानदार गीत शामिल थे, लेकिन किशोर दा द्वारा गाए गए इस सॉन्ग मूवी की सफलता में काफी अहम योगदान दिया था।




सिर्फ फिल्म गाइड ही नहीं बल्कि बतौर गायक किशोर कुमार के लिए भी गाता रहे मेरा दिल... गाना मील का पत्थर साबित हुआ और इसी की बदौलत उन्हें सिनेमा जगत में कई और गानों के अवसर मिले, जिसकी वजह से किशोर दा सुरों के सरताज बनने में कामयाब हुए थे।


आज भी किशोर कुमार के गाता रहे मेरा दिल... को एक रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर खूब सुना जाता है। एक कपल गीत के तौर पर ये प्यार करने वालों का फेवरेट भी माना जाता है।
किशोर कुमार ने गाए थे इतने गीत

1948 से लेकर 1987 तक बतौर गायक किशोर कुमार फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी मधुर आवाज में हिंदी भाषा में करीब 2700 से अधिक गानों को आवाज दी थी, जो अपने आप में आज भी एक रिकॉर्ड है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]