Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

असम बाढ़ प्रभावितों के लिए Kartik Aaryan ने की करोड़ों की मदद, सीएम ने जताया 'चंदू चैंपियन' का आभार

असम बाढ़ प्रभावितों के लिए Kartik Aaryan ने की करोड़ों की मदद, सीएम ने जताया 'चंदू चैंपियन' का आभार

असम में बाढ़ प्रभावितों के लिए बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) ने अपना हाथ बढ़ाया है। ...और पढ़ें








असम बाढ़ प्रभावितों के लिए कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया हाथ

HIGHLIGHTS

असम बाढ़ प्रभावितों के लिए कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया हाथ


सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया आभार


बाढ़ से प्रभावित हुए 3 लाख लोग



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। असम इस वक्त भयंकर बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहा है और ऐसे में एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने मदद का हाथ बढ़ाया है। एक्टर ने बाढ़ से प्रभावित असम राज्य में राहत और पुनर्वास के कामों में मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या 78 तक पहुंच गई है और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार

असम में आई भयानक बाढ़ (Assam Floods) के बीच, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन Kartik Aaryan) ने राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस योगदान की पुष्टि की और एक्टर के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। X पर किए गए पोस्ट में लिखा गया, 'मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का उदार योगदान देने के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन का आभार। HCM डॉ. हिमंता बिस्वा ने उनके इस सराहनीय कदम और राज्य में राहत कार्यों के लिए समय पर मिली मदद की तारीफ की'।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने पर्सनल X हैंडल से कार्तिक का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'आपके उदार योगदान से सचमुच दिल खुश हो गया, आपका सहयोग असम के लोगों की मदद करने में बहुत काम आएगा'।


इन सितारों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

कार्तिक से पहले, सलमान खान (Salman Khan) ने असम में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी कदम बढ़ाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी चैरिटेबल संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए, एक्टर ने राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के तालमेल के लिए 'सलमान खान फैन क्लब' (SKFC) असम के साथ मिलकर काम किया।


70 से ज्यादा लोगों की मौत

असम में बाढ़ की वजह से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
कार्तिक आर्यन के बारे में

कार्तिक आर्यन को हाल ही में उनकी फिल्म चंदू चैपियन (Chandu Champion) के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों में रोमांटिक म्यूजिकल 'तू मेरी जिंदगी है', फैंटेसी कॉमेडी 'नागजिला', कबीर खान के साथ एक अनटाइटल्ड स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) शामिल है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]