Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मूल्यों के विरुद्ध जाकर काम नहीं करती हैं Avika Gor, कई बार ठुकरा चुकी हैं फेयरनेस क्रीम का ऐड

मूल्यों के विरुद्ध जाकर काम नहीं करती हैं Avika Gor, कई बार ठुकरा चुकी हैं फेयरनेस क्रीम का ऐड



टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने अपने लिए कुछ बाउंड्रीज बना रखी हैं। वह काम के लिए अपने मूल्यों से समझौता नहीं करती हैं। ...और पढ़ें








अविका गौर ने ठुकराए ऑफर्स। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई ब्यूरो। वैसे तो कलाकार अपने करियर में विविध भूमिकाएं निभाकर अपनी कला के अलग-अलग पहलू दर्शकों के सामने रखना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच उनकी कुछ अपनी सीमाएं और शर्तें भी होती हैं, जिनके पार जाकर वे काम नहीं करते हैं।


'1920: हॉरर ऑफ द हार्ट्स' और 'ब्लडी इश्क' फिल्मों की अभिनेत्री अविका गौर (Avika Gor) के भी अपने कुछ सिद्धांत हैं। वह उनके विरुद्ध काम करना नहीं पसंद करती हैं।
ठुकरा चुकी हैं फेयरनेस क्रीम ऐड्स के ऑफर्स

अविका कहती हैं, "वैसे तो काम के मामले में मैंने अपने लिए कोई भी पाबंदी नहीं लगा रखी है। हां, मेरे कुछ आदर्श और मूल्य हैं। जैसे मैंने कई बार गोरेपन की क्रीम का विज्ञापन ठुकराया है। मैं अल्कोहल का प्रचार नहीं करती हूं, बेटिंग एप्स का प्रचार नहीं करती हूं। ऐसी कुछ चीजें हैं, जिन्हें अपने मूल्यों के विरुद्ध जाकर मैं नहीं करना चाहती हूं।"
समाज को खराब मैसेज देने से बचती हैं एक्ट्रेस

अविका गौर ने आगे कहा, "जब मेरे पास फिल्में आती हैं तो मैं देखती हूं कि क्या उससे समाज में कोई खराब संदेश तो नहीं जा रहा है। मैं अपनी जिंदगी में जिन चीजों को सही नहीं समझती हूं, वो कैमरे के सामने भी नहीं करना चाहूंगी। बाकी मैंने अपने लिए सीन के मामले में कोई पाबंदियां नहीं रखी हैं।




अगर किसी कहानी में मेरी पात्र धूमपान करती है या अल्कोहल लेती है और कहानी में सही कारण के साथ उसके खराब परिणाम भी दिखाए जा रहे हैं तो मुझे वो करने में कोई आपत्ति नहीं है। वहां समाज की वास्तविकता दिखाई जा रही होती है। बाकी कलाकारों के लिए कोई अन्य सीमा तो नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आप लोगों को कहानियां कैसे बताएंगे?"
अविका गौर के आगामी प्रोजेक्ट्स

अविका आगामी दिनों में फिल्म 'तेरा साई' में नजर आएंगी। वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का भी हिस्सा हैं। यह शो 1 अगस्त से टीवी और ओटीटी पर शुरू होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]