Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'वो गोल्ड डिगर...' Hrithik Roshan से 400 करोड़ की एलिमनी लेने पर सुजैन खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी

'वो गोल्ड डिगर...' Hrithik Roshan से 400 करोड़ की एलिमनी लेने पर सुजैन खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी


क्या सुजैन खान ने Hrithik Roshan से तलाक के बाद 400 करोड़ रुपये की एलिमनी ली थी? अब आखिरकार सुजैन की बहन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। ...और पढ़ें








ऋतिक रोशन ने सुजैन को दी थी 400 करोड़ एलिमनी?

ऋतिक रोशन ने सुजैन को दी थी 400 करोड़ एलिमनी?


सुजैन की बहन ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी


2014 में हुआ था दोनों का तलाक



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने उन खबरों पर बात की है जिनमें कहा गया था कि उनकी बहन सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से 400 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी थी या उन्हें यह रकम मिली थी। उन्होंने कहा कि तलाक आपसी सहमति से हुआ था और यह पूर्व कपल आज भी दोनों परिवारों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हुए है।
क्या सच में सुजैन ने ली थी एलिमनी?

ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने लंबे समय से चले आ रहे दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि सुजैन खान (Sussane Khan) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से तलाक के बाद 400 करोड़ रुपये की मांग की थी। ऋतिक और सुजैन का अलग होना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना था और उस समय भारी-भरकम एलिमनी की मांग की खबरें भी खूब फैली थीं।





400 करोड़ एलिमनी के बारे में खुलासा

उस समय को याद करते हुए फराह ने कहा, 'हर कोई सदमे में था। बहुत हंगामा हुआ था। लोगों की उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई तरह की राय थीं, लेकिन मुझे लगता है कि उन दोनों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला। सब कुछ शांति से हुआ। मैं एक बात साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि कभी भी 400 करोड़ रुपये की एलिमनी (तलाक के बाद मिलने वाली रकम) नहीं दी गई थी।


उन्होंने आगे बताया, 'जब मैं ऑनलाइन लोगों को यह कहते हुए देखती हूं कि 400 करोड़ रुपये दिए गए और सुजैन और अमीर हो गईं, तो मुझे बहुत बुरा लगता है। मेरा मतलब है, यह सरासर झूठ है'।
सुजैन ने क्यों साधे रखी चुप्पी?

फराह (Farah) ने यह भी बताया कि 2014 में तलाक फाइनल होने के बाद, उन्होंने सुजैन से कई बार कहा कि वे एलिमनी से जुड़ी खबरों का सार्वजनिक रूप से खंडन करें। हालांकि, सुजैन ने चुप रहना ही बेहतर समझा। अपनी बातचीत को याद करते हुए फराह ने कहा कि उन्होंने पूछा था, 'तुम इन सब बातों का खंडन क्यों नहीं करतीं?' सुज़ैन का जवाब था, 'फराह, मुझे परवाह नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं'।



12 साल पहले हुआ था तलाक

बचपन के दोस्त ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने दिसंबर 2000 में शादी की थी, जो एक्टर की फिल्म 'कहो ना... प्यार है' के रिलीज होने के कुछ समय बाद हुई थी। उनके दो बेटे हैं - रेहान और रिदान। हालांकि वे 2013 में अलग हो गए और 2014 में उनका तलाक हो गया, लेकिन वे अब भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर अपने बच्चों के साथ देखे जाते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]