Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Hema Malini के फैसले के खिलाफ थे पति धर्मेंद्र, 80s के सुपरस्टार की वजह से राजनीति में आईं 'ड्रीम गर्ल'




Hema Malini के फैसले के खिलाफ थे पति धर्मेंद्र, 80s के सुपरस्टार की वजह से राजनीति में आईं 'ड्रीम गर्ल'


हेमा मालिनी ने हाल ही में राजनीति का सफर शुरू करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ...और पढ़ें








हेमा मालिनी-धर्मेंद्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

2003 में शुरू किया था राजनीतिक सफर


हेमा के समर्थन में नहीं थे पति धर्मेंद्र


इस एक्टर की वजह से राजनीति में आईं



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) को भला कौन नहीं जानता है। एक्टिंग करियर से दूरी बनाकर लगभग दो दशकों से राजनीति में सक्रिय हेमा ने हाल ही में पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने को लेकर खुलकर बात की है।


हेमा मालिनी ने बताया है कि उनके पति धर्मेंद्र इस मामले के खिलाफ थे। साथ ही एक्ट्रेस ने वह राज भी खोला है, जब उनके जहन में पहली बार राजनीति में आने का ख्याल आया था।
राजनीति में आने को लेकर बोलीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी अपने बेबाक अंदाज को लेकर काफी जानी जाती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राजनीति में करियर शुरू करने को लेकर खुलकर बात की है और बताया है- जब मैंने राजनीति के सफर का आगाज किया तो शुरुआत में धर्मेंद्र जी काफी परेशान हुआ करते थे।



पार्टी के प्रचार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य तक हेलीकॉप्टर से आना-जाना होता था, तो वह इसको लेकर चिंता करते थे और बार-बार फोन करके पूछते रहते थे। तुम इतनी भीड़ में खुद को सेफ रखना। उन्होंने एक बार तो ये भी कहा था कि ये सब करने की आखिरी जरूरत ही क्या है। मैं खुद राजनीति में पहले नहीं आना चाहती थी।





लेकिन मेरी मां ने जब समझाया की बीजेपी की पार्टी अच्छी है, अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज नेता इसका हिस्सा हैं। तुमने लोगों का बहुत मनोरंजन किया है और अब देश सेवा करने की बारी है।

इस तरह से हेमा मालिनी ने राजनीति में करियर बनाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मालूम हो कि साल 2003 में हेमा राज्यसभा के लिए मनोनीत हुईं और औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनीं। साल 2014 से लेकर अब तक हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट पर सांसद हैं।
विनोद खन्ना की वजह से शुरू की राजनीति

हेमा मालिनी ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान एक और बड़ा खुलासा किया है और बताया है- साल 1999 में अभिनेता विनोद खन्ना गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मुझे बुलाया था। मैं उनके साथ चुनावी रैली में गई और वहां से पहली बार मेरे मन में राजनीति में आने का ख्याल आया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]