Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Flipkart Freedom Sale इस दिन से शुरू होगी: iPhone 17, Galaxy S25 समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट

Flipkart Freedom Sale इस दिन से शुरू होगी: iPhone 17, Galaxy S25 समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट

फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल 8 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और टीवी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स मिलेंगी। SBI क ...और पढ़ें






Flipkart Freedom Sale इस दिन से शुरू होगी: iPhone 17, Galaxy S25 समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart ने अपनी Freedom Sale की डेट अनाउंस कर दी है। जी हां ये सेल अगले महीने 8 अगस्त से शुरू होने जा रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑप्शंस के जरिए ग्राहक और भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकेंगे।
Plus और Black मेंबर्स को Early Access

फ्लिपकार्ट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, Freedom Sale सभी ग्राहकों के लिए 8 अगस्त से शुरू होगी लेकिन Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को सेल में 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से एंट्री मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि यह सेल कितने दिनों तक चलेगी।

SBI कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट

ऐसा कहा जा रहा है कि सेल के दौरान SBI Credit Card से खरीदारी करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। ये ऑफर चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे, जिससे प्रोडक्ट की फाइनल कीमत और कम हो सकती है।



कौन-कौन से स्मार्टफोन्स पर डील्स?

सेल से पहले फ्लिपकार्ट ने कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स की झलक भी दिखाई है, जिन पर सेल के दौरान खास ऑफर्स मिल सकते हैं। इनमें iPhone 17, Samsung Galaxy S25 और Motorola Edge 70 Fusion जैसे फोन्स शामिल हैं। हालांकि, इन डिवाइसेज की फाइनल सेल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि सेल शुरू होने से पहले इनके ऑफर्स सामने आ जाएंगे।
टैबलेट, टीवी और लैपटॉप भी मिलेंगे सस्ते

स्मार्टफोन्स के अलावा फ्लिपकार्ट की इस सेल में Samsung Galaxy Tab A11+ टैबलेट पर भी खास ऑफर मिल सकता है। ग्राहक इसे अभी से विशलिस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, Samsung 55-इंच 4K Smart TV और Samsung Galaxy Book 4 पर भी डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, कंपनी ने यह भी टीज किया है कि boAt के कुछ ईयरफोन्स सेल के दौरान तीन अंकों यानी ₹999 से कम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]