एमएमडीआर एक्ट: बोकारो में राष्ट्रीय संपत्ति कोयले की चोरी रोकने को CCL-CISF ने बनाई रणनीति

Bokaro News: सीसीएल प्रबंधन ने फुसरो (बोकारो) में सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने पर बैठक की। ...और पढ़ें

बैठक में भाग लेते सीसीएल और सीआइएसएफ के अधिकारी। (फोटो जागरण)
संवाद सूत्र, फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय संपत्ति कोयले की चोरी व तस्करी रोकने की कवायद के तहत सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में सीसीएल प्रबंधन ने सीआइएसएफ के अधिकारियों के संग बैठक की। यह बैठक कोयला चोरी रोकने को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा कोल इंडिया के अधिकारियों के साथ की गई बैठक के दो दिन बाद हुई।
बीएंडके प्रक्षेत्र के जीएम संजय कुमार झा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित इस बैठक में एमएमडीआर एक्ट (माइंस मिनिरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध खनन पर रोक लगाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कोयले के अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
जीएम ने कहा कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बेहतर समन्वय और सतर्कता आवश्यक है। कहा कि राष्ट्र की संपत्ति की लूट किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी अवैध खनन की जानकारी मिले, वहां कार्रवाई करें। कहा कि कोयले की चोरी होने से सीसीएल को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
जीएम ने कहा कि मजदूर दिन-रात मेहनत कर कोयला उत्पादन करते हैं, जिसे चोर रेलवे साइडिंग से आसानी से ले भागते हैं। कहा कि जहां भी जरूरत हो वहां सीआइएसएफ के जवानों की तैनाती की जाए, ताकि कोयला चोरी पर पूर्णत: अंकुश लगाया जा सके। कहा कि एमएमडीआर एक्ट के प्रविधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर एकेकेओसीपी की पीओ सुमेधा नंदन, कारो परियोजना के पीओ सुधीर सिन्हा, एरिया सेल्स आफिसर वीएन पांडेय, एरिया सिक्योरिटी आफिसर पीएन सिंह, भू-राजस्व पदाघिकारी शंकर झा, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ सिविल मनोज कुमार शाह एवं मैनेजर चिंतामणि मांझी सहित आरपी सिंह, अभिलाष कुमार, डीके पांडेय, एके झा, एसआर नायक, शीला टोप्पो, संतोष कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :