Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

BSNL का 330 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL का 330 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी



बीएसएनएल का ₹1,999 प्रीपेड प्लान काफी शानदार है, जिसमें 330 दिनों की लंबी वैधता मिलती है। ...और पढ़ें






BSNL का 330 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत न पड़े? तो BSNL आपके लिए ₹1,999 का शानदार प्रीपेड प्लान लेकर आया है जो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


कंपनी इस प्लान को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए प्रमोट कर रही है, जो अपने पेरेंट्स या फैमिली के किसी मेंबर के लिए लंबी वैलिडिटी वाला कनेक्शन चाहते हैं। यही कारण है कि BSNL ने इसे #RechargeForPapa कैंपेन के साथ सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है।



BSNL का ₹1,999 वाला प्लान

बीएसएनएल के इस जबरदस्त प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 330 दिनों की लंबी वैलिडिटी है, यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद लगभग 11 महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट प्लान हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज करना या तो भूल जाते हैं या फैमिली के किसी बुजुर्ग मेंबर के लिए लंबी अवधि वाला प्लान ढूंढ रहे हैं।

डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी

डेटा बेनिफिट्स के मामले में भी ये प्लान अच्छा है जहां हर रोज आपको 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। दैनिक डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। साथ ही इस प्लान में आपको रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।


बीएसएनएल इस प्लान के साथ 10GB एक्स्ट्रा वन-टाइम बोनस डेटा भी ऑफर कर रहा है, जिससे यूजर्स को शुरुआती दिनों में एक्स्ट्रा इंटरनेट का लाभ मिलता है। ये बोनस डेटा उन लोगों के लिए यूजफुल साबित हो सकता है, जिन्हें कभी-कभी ज्यादा डेटा चाहिए होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]