Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड में स्कूली बच्चों की शिक्षा के लिए प्रमंडलों में बनेंगे डिजिटल स्टूडियो, रांची में दो का निर्माण शुरू

झारखंड में स्कूली बच्चों की शिक्षा के लिए प्रमंडलों में बनेंगे डिजिटल स्टूडियो, रांची में दो का निर्माण शुरू


झारखंड सरकार स्कूली बच्चों के लिए डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तैयार करने हेतु ई-शिक्षा कनेक्ट योजना के तहत सात स्टूडियो का निर्माण करेगी। इनमें रांची में ...और पढ़ें





रांची के रातू स्थित जेसीईआरटी में भी दो स्टूडियो का होगा निर्माण। (विजुअल: सांकेतिक)


राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध करा रही है। मासिक टेस्ट के लिए प्रश्नपत्रों की बात करें या फिर शिक्षकों को सिलेबस उपलब्ध कराना, सभी सामग्री आनलाइन भेजी जाती है।


क्वेश्वचन बैंक, सावधिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आदि भी डिजिटली उपलब्ध कराए जाते हैं। ई-विद्यावाहिनी पोर्टल तथा गुरुजी ऐप के माध्यम से ये डिजिटल शैक्षणिक सामग्री स्कूलों तक पहुंचाई जाती है।

अब राज्य सरकार ने इसे विस्तार देते हुए राजधानी रांची के साथ-साथ सभी प्रमंडल मुख्यालयों में स्टूडियो निर्माण का निर्णय लिया है, ताकि वहां से डिजिटल शैक्षणिक सामग्री वीडियो आदि के रूप में तैयार किया जा सके।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संस्था जेसीईआरटी ने ई-शिक्षा कनेक्ट योजना के तहत जेसीईआरटी में दो तथा प्रत्येक प्रमंडल में एक-एक स्टूडियो के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभाग द्वारा इस प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है।

इससे पहले, जेसीईआरटी ने रांची के रातू स्थित अपने कार्यालय में दो स्टूडियो के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसके लिए चार करोड़ रुपये की मांग माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से की गई थी। अब ऐसे सात स्टूडियो के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।



इसपर कुल 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। माना जा रहा है कि प्रमंडल स्तर पर स्टूडियो तैयार होने से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार बेहतर शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा सकेगी।
शिक्षकों को भी दिया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण

शिक्षकों के लिए 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य किए जाने के बाद उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए भी स्टूडियो में शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा सकेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]