वैभव सूर्यवंशी आउट, संजू सैमसन इन... इज्जत बचाने के लिए गंभीर भिड़ाएंगे आखिरी गणित
वैभव सूर्यवंशी आउट, संजू सैमसन इन... इज्जत बचाने के लिए गंभीर भिड़ाएंगे आखिरी गणित
पहले ही सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच इज्जत की बात बन गया है। अगर इसमें टीम इंडिया हार जाती है तो उसकी बुरी फजीहत होगी। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का बाहर जाना तय
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन बीती रात ब्रिस्टल में फिर देखने को मिला और इसका नतीजा ये रहा कि उसे मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवानी पड़ी। अब टीम इंडिया के पास कुछ बचा है तो वो है आखिरी मैच में जीतकर इज्जत बचाना। टी20 वर्ल्ड कप विजेता अगर लगातार दो सीरीज में क्लीन स्वीप होगा तो ये बहुत दयनीय स्थिति होगी।
इंग्लैंड से पहले आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से पटखनी दी थी। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को अपनी पहली जीत का इतंजार है और उम्मीद है कि ये जीत शनिवार को साउथैम्पटन में खेले जाने वाले आखिरी मैच में मिल जाएगी। इस जीत के लिए कप्तान अय्यर और कोच बड़े फैसले कर सकते हैं।
वैभव बाहर, संजू अंदर
वैभव सूर्यवंशी की काफी हवा थी। 15 साल का ये खिलाड़ी उसका हकदार था, लेकिन तीन मैचों में बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 20 का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। जोफ्रा आर्चर ने उनको बांधे रखा है और लगता नहीं है कि आखिरी मैच में भी वैभव, किसी भी तरह से आर्चर के सामने टिक पाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर संजू सैमसन जैसे अनुभवी बल्लेबाज का रुख कर सकती है।
ईशान किशन और तिलक वर्मा का बल्ला भी नहीं चला है। हालांकि, तिलक की जगह पर संकट नजर नहीं आ रहा है। ईशान किशन पर जरूर गाज गिर सकती है। वैभव सूर्यवंशी बाहर नहीं जाते हैं तो फिर ईशान जा सकते हैं और संजू तीन नंबर पर खेल सकते हैं।
ये स्पिनर जाएगा बाहर
इसके अलावा टीम एक और बदलाव कर सकती है। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस मैच से भी बाहर हैं। वरुण की जगह वॉशिंगटन सुंदर ने ली थी तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा राणा की जगह आए थे। कृष्णा का खेलना तो पक्का है, लेकिन सुंदर की जगह सूर्यांश शेड्गो को मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
Post A Comment
No comments :