Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कोच और कप्‍तान ही दोषी क्‍यों? इन 3‍ खिलाड़‍ियों ने भी डुबोई टीम इंडिया की नैया

कोच और कप्‍तान ही दोषी क्‍यों? इन 3‍ खिलाड़‍ियों ने भी डुबोई टीम इंडिया की नैया

भारतीय टीम का इंग्‍लैंड दौरे पर बुरा हाल जारी है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया को ब्रिस्‍टल में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 9 विके ...और पढ़ें








तिलक वर्मा



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रेयस अय्यर कप्‍तान बने तो लगा कि भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में नया धमाका करने को तैयार है। मगर हुआ एकदम इसके विपरीत। अय्यर की कप्‍तानी में भारतीय टीम निराश, बेबस और लाचार नजर आ रही है। 2026 टी20 वर्ल्‍ड कप विजेता भारतीय टीम एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है।


सबसे पहले आयरलैंड के हाथों भारतीय टीम को 0-2 की शिकस्‍त झेलकर तगड़ा झटका सहना पड़ा। इसके बाद इंग्‍लैंड दौरे पर मेन इन ब्‍ल्‍यू का लचर प्रदर्शन जारी है। मेहमान टीम यहां पांच मैचों की सीरीज 0-3 से गंवा चुकी है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश के कारण रद हो गया था।

भारत का बुरा हाल

ब्रिस्‍टल में गुरुवार को भारतीय टीम को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्‍लैंड के हाथों 9 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त सहनी पड़ी। भारतीय फैंस के लिए दिल दुखाने वाली खबर यह रही कि टीम इंडिया ने पहली बार इंग्‍लैंड के हाथों टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवाई। इसके अलावा ब्रिस्‍टल में अजेय रहने वाली भारतीय टीम की जीत का सिलसिला भी टूट गया।



तो आखिर इस खराब प्रदर्शन के लिए दोषी कौन है? बार-बार भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान श्रेयस अय्यर की आलोचना की जा रही है, लेकिन क्‍या वाकई इन दोनों के कारण ही वर्ल्‍ड नंबर-1 टी20 टीम जीत को तरस रही है। असल में ऐसा नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम की हार के गुनहगार कौन हैं?
1) तिलक वर्मा

तिलक वर्मा लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने चौथे मुकाबले में 8 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 11 रन बनाए। इससे पहले भी वो 13, 24* और 3 रन की पारी खेल सके थे। मौजूदा टी20 टीम के उप-कप्‍तान होने के नाते तिलक को लगातार मौके जरूर मिल रहे हैं, जबकि उनके खेल को देखते हुए यह कहना गलत नहीं कि उनकी टीम में जगह नहीं बनती है।




तिलक का खराब प्रदर्शन टीम के लिए मुसीबत बना हुआ है। उनके कारण टीम को मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देने और अच्‍छे फिनिशर बनने वाले खिलाड़ी की कमी खल रही है।
2) वॉशिंगटन सुंदर

तमिलनाडु के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का खेल समझ से परे हो चुका है। वो गेंद और बल्‍ले दोनों से उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। यह लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं कि उन्‍हें प्‍लेइंग 11 में शामिल करने के पीछे की वजह क्‍या है? सुंदर ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 8 गेंदों में 5 रन बनाए। फिर गेंदबाजी में एक ओवर में 19 रन लुटा दिए।




इससे पहले भी वो बेहद खर्चीले साबित हुए। सुंदर को टीम में रखने की वजह का जवाब टीम प्रबंधन से मांगा जा रहा है, लेकिन इस पर किसी की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सुंदर के खराब प्रदर्शन के कारण टीम का बेड़ागर्क हुआ बैठा है।
3) ईशान किशन

भारतीय टीम में जबरदस्‍त वापसी करके चर्चाओं का केंद्र बने ईशान किशन का फॉर्म भी टीम को ले डुबा है। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज का बल्‍ला पूरी सीरीज में खामोश रहा। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जरूर 49 रन बनाए, लेकिन इसके अलावा कुछ खास नहीं किया।




ईशान किशन की जगह पर सवाल इसलिए उठ रहा है क्‍योंकि टीम इंडिया के टॉप-7 बल्‍लेबाजों में से छह बाएं हाथ के बल्‍लेबाज हैं। कई एक्‍सपर्ट्स कह चुके हैं कि किशन को या तो पांचवें नंबर पर शिफ्ट करके आजमाओ नहीं तो उनकी जगह संजू सैमसन को खिलाओ। अब देखना होगा कि टीम प्रबंधन इस आउट ऑफ फॉर्म बल्‍लेबाज के बारे में कोई कड़ा फैसला लेता है या नहीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]