गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' पर भारी पड़ी Alpha, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर Action Thriller की ताबड़तोड़ कमाई
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' पर भारी पड़ी Alpha, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर Action Thriller की ताबड़तोड़ कमाई
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर अल्फा (Alpha) 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यहा ...और पढ़ें
-1783664962054_v.webp)
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
गुरुवार को फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल पर भारी पड़ी एक्शन थ्रिलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर एक्शन थ्रिलर अल्फा (Alpha) थिएटर्स में 3 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो गया है, एक्शन थ्रिलर ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब आइए जानते हैं एक्शन थ्रिलर की 7वें दिन की कमाई।
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
आलिया भट्ट की अल्फा (Alpha) ने 9.25 करोड़ रुपये से शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद चौथे दिन यानी मंडे से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई लेकिन फिर भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है।
सैकनिल्क के मुताबिक सातवें दिन यानी गुरुवार को अल्फा ने 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 79.21 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं नेट इंडिया कलेक्शन 47.55 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 56.66 करोड़ रुपये हो गया है।
-1783665165941.jpg)
अल्फा डे 7 कलेक्शन- 2.60 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 47.55 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 56.66 करोड़ रुपये
अल्फा के बारे में
अल्फा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इस फिल्म में कैमियो किया है।

शिव रवैल की डायरेक्ट की हुई स्पाई फिल्म, यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। यह फिल्म सीता (Alia Bhatt) की कहानी है, जो एक बहुत अच्छी तरह से ट्रेंड और जेनेटिकली-एनहैंस्ड सुपर-सोल्जर है और जिसे अकेलेपन में पाला-पोसा गया था। अपने परिवार, अपने छीने गए बचपन और अपने बनाने वाले/मेंटर फतेह (Bobby Deol) के बुरे इरादों के बारे में कड़वा सच पता चलने के बाद, वह बागी हो जाती है।
वह एक और बेहतरीन एजेंट दुर्गा और RAW चीफ कौल (अनिल कपूर) के साथ मिलकर उस गैर-कानूनी मिलिट्री प्रोग्राम को खत्म करने के लिए टीम बनाती है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :