Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विराट कोहली के शब्दों ने भारत को लौटाई पुरानी पीवी सिंधू, पति ने बताई वापसी की पूरी कहानी

विराट कोहली के शब्दों ने भारत को लौटाई पुरानी पीवी सिंधू, पति ने बताई वापसी की पूरी कहानी

पीवी सिंधू ने जापान ओपन का खिताब अपने नाम करते हुए दो साल से चले आ रहे सूखे को खत्म किया। उनके पति ने बताया है कि विराट कोहली के शब्दों ने सिंधू की फॉ ...और पढ़ें








विराट कोहली के शब्दों ने की पीवी सिंधू की मदद



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पीवी सिंधू एक समय वो नाम थीं जो जिस टूर्नामेंट में जाती थीं उनका पदक पक्का ही माना जाता था। रियो ओलंपिक और फिर टोक्यों में पदक जीतकर इतिहास रचने वाली सिंधू के लिए बीते दो साल किसी सदमे से कम नहीं थे क्योंकि वह खिताब ही नहीं जीत पा रही थीं। ऐसे में विराट कोहली के शब्दों ने इस स्टार में जान फूंकी और सिंधू ने सोमवार को जापान ओपन का खिताब जीत इतिहास रचा।


सिंधू ने जापान ओपन के फाइनल में अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से मात देकर पहली बार ये खिताब जीता। इसी के साथ सिंधू इस खिताब की जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बन गईं। बीते दो साल का खिताबी सूखा खत्म हुआ और भारत ने वही सिंधू देखी जिसकी उसे आदत थी।

पति ने की मदद

सिंधू इस दौरान चोट से भी परेशान थीं। लिगामेंट इंजुरी के कारण उनके डॉक्टर ने उनको तीन महीने आराम करने की सलाह दी थी। ऐसे में सिंधू के पति वेंकट दत्ता साई उन्हें अटलांटा छुट्टियों पर ले गए। वह जानते थे कि सिंधू अपने करियर को लेकर चिंता में हैं, ऐसे में छुट्टियां उनको मानसिक तौर पर मदद करेंगी। इसी दौरान वेंकट ने उन्हें कोहली के शब्दों की याद दिलाई।



वेंकट ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "हमें उनमें दोबारा अपने खेल का लुत्फ उठाने की भावना को भरना था। विराट के शब्द मेरे दिमाग में लगातार गूंज रहे थे। अटलांटा एक्सोस स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस फैसिलिटी में वह तीन दिग्गजों के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं। मेरी बहन रोज उन्हें वहां ले जाती थीं और लगातार तीन सप्ताह तक ले गईं। हमने एक पारिवारिक माहौल में उनके खेल के प्रति प्यार को दोबारा उभारा।"
वजन भी किया कम

वेंकट ने बताया कि पेरिस ओलंपिक के बाद उन्होंने सिंधू के गेम को लेकर डेटा इकट्ठा किया और वहां उन्हें पता चला की कहां काम करना है। उन्होंने कहा, "पेरिस ओलंपिक के बाद हमने दो डेटा निकाला जिसमें दो बड़े मुद्दे सामने आए। एक तो ये था कि उनके अटैकिंग माइंडसेट में गिरावट आई है। इसके अलावा पहले वह पहले प्रति मैच टू लाइन जजमेंट करती थीं जो बाद में छह तक गया जो काफी ज्यादा था।"


वेंकट ने कहा, "उनके कोचिंग स्टाफ की सलाह पर सिंधू ने जापान ओपन से पहले 3.5 किलो वजन कम किया। चिकन प्रोटीन के लिए जरूरी था तो वह चालू रखा। जापान ओपन जीतने के बाद उनको आईसक्रीम जरूर मिली।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]