Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई से बिगड़ा टीम का माहौल? दूसरे मैच के बाद सामने आई अंदर की सच्चाई

विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई से बिगड़ा टीम का माहौल? दूसरे मैच के बाद सामने आई अंदर की सच्चाई


इंग्लैंड दौरे के बीच में इस तरह की खबरें आई थीं कि हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में बातचीत नहीं कर रहे हैं। टीम के बल्लेबाजी कोच ने अब इन बात ...और पढ़ें








गंभीर और कोहली की नहीं हो रही बात?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया जब से इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने गई है तब से एक बात को लेकर काफी बातें हो रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में बात नहीं कर रहे हैं। इस बात को लेकर अब टीम के अंदर से सच्चाई सामने आई है। बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।


गंभीर और कोहली के बीच बातचीत बंद है इसका आधार नेट्स पर दोनों के बीच बातें न होना थीं। इंग्लैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान न कोहली, गंभीर से बातें करते हैं और न ही गंभीर कोच के तौर पर उनसे चर्चा करते नजर आते हैं।
'10 बार हो चुकी होगी बात'

इंग्लैंड के हाथों दूसरे वनडे में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए सितांशू कोटक ने कहा है कि कोहली और गंभीर के बीच 10 बार बात हो चुकी होगी। उन्होंने कहा, "विराट और गौतम ने 10 बार बात कर ली होगी। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी पुल की जरूरत है। विराट बल्लेबाजी पर जाने से पहले कई चीजों को लेकर बात करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो एक बल्लेबाजी कोच के नाते मैंने अभी तक जो देखा है वो ये है कि वह कुछ महसूस नहीं करते हैं और न ही कुछ देखते हैं। उनकी बल्लेबाजों को छेड़ना नहीं चाहिए। नेट्स पर हम बात कर रहे थे और इसके बाद ये अफवाहें सामने आईं, मुझे नहीं पता कि कहां से आईं।"

लंबे समय से है चर्चा

हालांकि, कोहली और गंभीर के बीच मनमुटाव की चर्चा लंबे समय है। गंभीर जब से कोच बने हैं तब से वह रोहित शर्मा और कोहली के टीम में भविष्य को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गंभीर दोनों को वनडे वर्ल्ड कप में देखना नहीं चाहते और वही इन दोनों के टेस्ट से संन्यास लेने की वजह हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]