Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रोहित शर्मा नहीं होंगे रिटायर! हिटमैन को लेकर कोच ने की पॉजिटिव बातें

रोहित शर्मा नहीं होंगे रिटायर! हिटमैन को लेकर कोच ने की पॉजिटिव बातें


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है। इस बीच ...और पढ़ें








रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा है तेज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दूसरे वनडे में एक बार फिर फेल होने के बाद रोहित शर्मा को लेकर ये खबरें आने लगी हैं कि तीसरा मैच उनका आखिरी मैच हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सेलेक्शन कमेटी और टीम मैनेजमेंट ने रोहित को बता दिया है कि वह उनकी वनडे वर्ल्ड कप-2027 की रणनीति का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच टीम के बल्लेबाज कोच सितांशू कोटक ने रोहित को लेकर बड़ी बातें कही हैं।


अफगानिस्तान सीरीज और इंग्लैंड में खेले गए दो वनडे मैचों में रोहित उस फॉर्म में नहीं दिखे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। दूसरे वनडे में रोहित ने 47 गेंदों का सामना कर 26 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा है। संभवतः यही वजह रही होगी कि रोहित को लेकर टीम मैनेजमेंट ने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है और वह अब यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं।

कोटक ने नकारी दबाव की बात

रोहित और कोहली को लेकर काफी दिनों से ये चर्चा थी कि टीम मैनेजमेंट उनको आगे वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहा है। हालांकि, कोहली लगातार रन कर रहे हैं तो उनका बाहर करना मुश्किल है, लेकिन रोहित का बल्ला शांत है। सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के फैसले को देखते हुए वह दबाव में भी दिख रहे हैं। दूसरे वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बल्लेबाजी कोच कोटक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का कोई दवाब होगा। वह इससे काफी आगे के बल्लेबाज हैं। हां, उन्होंने शुरुआती दो मैचों में रन नहीं किए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला है।"



उन्होंने कहा, "आज ऐसा लग रहा था कि वह एक अच्छी पारी खेल सकते हैं, लेकिन खेल नहीं पाए। ऐसा होता है।"
लॉर्ड्स में दिख सकता है अलग रोहित

कोटक ने उन बातों को साफ तौर पर नकार दिया जिनमें कहा जा रहै कि रोहित वनडे में अपने भविष्य को बचाने के दबाव में हैं। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने काफी सारी क्रिकेट खेली है और देखी है। मैंने कई बार ऐसा देखा है कि कई बल्लेबाजों को किसी दिन लय हासिल नहीं होती। ये कभी भी हो सकता है। आप लॉर्ड्स में बिल्कुल अलग रोहित भी देख सकते हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि वह संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन वह जो शॉट खेला करते थे हो सकता है कि डबल बाउंस के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे हों।"


कोटक ने अपने बयानों में रोहित का बचाव किया है और काफी पॉजिटिव बातें कही हैं। उन्होंने कभी भी इस बात का संदेश नहीं दिया की रोहित की खराब फॉर्म टीम के लिए परेशानी बन रही है और वह उनसे आगे बढ़ने की सोच रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]