टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में शुरू हुई नई परंपरा, तिलक वर्मा बने 'बेस्ट एटीट्यूड अवॉर्ड' के पहले विनर

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ...और पढ़ें
-1784912367895_v.webp)
तिलक वर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। गुरुवार को हरारे में खेले गए पहले टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। इस जीत के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में एक नई परंपरा शुरू हुई।
टीम इंडिया ने 'बेस्ट एटीट्यूड अवॉर्ड' शुरू किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I मैच में शानदार रवैये के लिए तिलक वर्मा को यह पहला अवॉर्ड मिला है। इस युवा खिलाड़ी के कमिटमेंट, एनर्जी और टीम को प्राथमिकता देने वाली सोच के लिए यह एक बहुत ही सही सम्मान है। बीसीसीआई ने एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है।
पहले मैच का हाल
हरारे में खेले गए पहले टी20 में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम 125 रन पर ढेर हो गई थी। वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे। तादिवानाशे मारुमानी ने 27 और रयान बर्ल ने 26 रन की पारी खेली थी। मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
126 रन के टारगेट को भारत ने 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया था। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक लगाया था। युवा बल्लेबाज ने 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 19 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। ईशान किशन के बल्ले से 35 रन निकले थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने 1 चौके की मदद से 5 गेंदों पर नाबाद 6 रन बनाए थे। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :