Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

होप और ग्रीव्स के शतक के बाद भी वेस्टइंडीज पीछे, श्रीलंका ने बनाई बढ़त

होप और ग्रीव्स के शतक के बाद भी वेस्टइंडीज पीछे, श्रीलंका ने बनाई बढ़त

वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स और शे होप के शतकों से मजबूत वापसी की, लेकिन चौथे दिन के अंत तक श्रीलंका ने 142 रनों की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने अपनी दूसर ...और पढ़ें








श्रीलंका ने बनाई वेस्टइंडीज पर बढ़त



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जस्टिन ग्रीव्स और शे होप के शानदार शतकों के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में मजबूत लड़ाई लड़ी है, लेकिन मेहमान टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बढ़त लेने में सफल रही है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त को 142 रनों तक पहुंचा दिया।


श्रीलंका ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 549 रनों पर घोषित की थी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 499 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में 50 रनों की बढ़त लेकर उतरी थी। दिन का खेल खत्म होने तक दिनेश चंडीमल 40 और कामिंडू मेंडिस 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।


होप और ग्रीव्स की साझेदारी

चौथे दिन पूरी तरह से होप और ग्रीव्स की पारियों के नाम रहा जिन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 242 रनों की साझेदारी हुई। सोनल दिनुशा ने होप को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 243 गेंदों का सामना कर 112 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल रहे। उनके जाने के बाद ग्रीव्स को फिर कप्तान रोस्टन चेज का साथ मिला। उन्होंने ग्रीव्स के साथ मिलकर 52 रन जोड़े। चेज को अश्तिा फर्नांडो ने आउट किया। वह 23 रन बना सके।



यहां से फिर वेस्टइंडीज की टीम लगातार विकेट खोती रही। उसने अपना आखिरी विकेट ग्रीव्स के रूप में खोया। इस बल्लेबाज ने 325 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 180 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से फर्नांडो ने पांच विकेट अपने नाम किए। प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट लिए।
उदारा हुए फेल

पहली पारी में श्रीलंका के लिए शतक जमाने वाले लाहिरू उदारा दूसरी पारी में खाता तक नहीं खोल सके। उन्हें शामर जोसेफ ने पवेलियन की राह दिखाई। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का को अल्जारी जोसेफ ने अपना शिकार बनाया। वह 20 रन ही बना पाए। फिर चंडीमल और मेंडिस ने श्रीलंका को कोई और झटका नहीं लगने दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]