Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे मोजतबा, दुनियाभर से तेहरान पहुंचेंगे लोग

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे मोजतबा, दुनियाभर से तेहरान पहुंचेंगे लोग



अयातुल्ला खामेनेई के उत्तराधिकारी, उनके बेटे मोजतबा खामेनेई मार्च में सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से अभी तक सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। यह ...और पढ़ें








एक सप्ताह तक चलने वाली अंत्येष्टि में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद


भारत से कांग्रेस से सलमान खुर्शीद जाएंगे, भाजपा से नकवी को भी न्योता



न्यूयॉर्क टाइम्स, तेहरान। ईरान सरकार जिस तरह अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंत्येष्टि की तैयारी कर रही है, उसकी मिसालें इतिहास में बहुत कम मिलती हैं।

राजधानी तेहरान में शुक्रवार से शुरू होकर लगभग एक सप्ताह तक चलने वाली अंत्येष्टि में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ईरान और इराक के कम-से-कम पांच शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हालांकि, अयातुल्ला खामेनेई के उत्तराधिकारी, उनके बेटे मोजतबा खामेनेई मार्च में सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से अभी तक सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि वह अपने पिता की अंत्येष्टि में सार्वजनिक रूप से शामिल होंगे या नहीं।


खामेनेई ईरान के सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष ही नहीं थे। उन्होंने खुद को एक प्रभावशाली शिया धर्मगुरु के तौर पर भी पेश किया।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हर नस्ल, धर्म और राजनीतिक सोच वाले ईरानियों से अंत्येष्टि में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों की भारी मौजूदगी से दुनिया के सामने देश की जो छवि बनेगी, वह बहुत अहम है।

कांग्रेस से सलमान खुर्शीद जाएंगे, भाजपा से नकवी को भी न्योता
अयातुल्ला अली खामेनेई की अंत्येष्टि में कांग्रेस की ओर से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भाग लेंगे। भाजपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी न्योता मिला है।


विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मार्गेरिटा और हसनैन शुक्रवार को ईरान जाएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]