Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-गवर्नेंस पुरस्कार के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-गवर्नेंस पुरस्कार के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने समत्व भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के अंतर्गत सायबर सुरक्षा श्रेणी में मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित रजत पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाग के ई-गवर्नेंस कार्यों की सराहना करते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, आयुक्त श्री संकेत भोंडवे, अपर आयुक्त श्री दिव्यांक सिंह और अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में डिजिटल सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और नागरिक केंद्रित सेवाओं के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने विकसित ई-नगरपालिका प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नगरीय प्रशासन कार्यों को सरल और पारदर्शी बनाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-गवर्नेंस, सायबर सुरक्षा और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत सायबर सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षित डेटा प्रबंधन और नागरिकों को भरोसेमंद ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित की है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]