अब बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा! रामगढ़ के टीएमएच वेस्ट बोकारो में पहली बार हुई दूरबीन विधि से गर्भाशय की सफल सर्जरी
अब बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा! रामगढ़ के टीएमएच वेस्ट बोकारो में पहली बार हुई दूरबीन विधि से गर्भाशय की सफल सर्जरी
टीएमएच वेस्ट बोकारो ने पहली बार दूरबीन विधि से गर्भाशय निकालने की सफल सर्जरी कर महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस नई सुविध ...और पढ़ें

शल्य क्रिया में शामिल चिकित्सक। जागरण
HIGHLIGHTS
टीएमएच वेस्ट बोकारो में पहली सफल दूरबीन गर्भाशय सर्जरी हुई।
कम चीरा, कम दर्द, तेज रिकवरी इस विधि के लाभ।
संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) वेस्ट बोकारो ने महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार टोटल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी (दूरबीन विधि से गर्भाशय निकालने की सर्जरी) सफलतापूर्वक की गई।
इसके साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव (कम चीरे वाली) स्त्रीरोग सर्जरी की सुविधा भी शुरू हो गई है। इस उपलब्धि से अब वेस्ट बोकारो और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जटिल स्त्रीरोग संबंधी इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की टीम ने यह ऑपरेशन एक ऐसी महिला मरीज का किया, जो लंबे समय से असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव (एबनॉर्मल यूटराइन ब्लीडिंग) की समस्या से जूझ रही थी। दवाओं से राहत नहीं मिलने के बाद डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से सर्जरी करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज का स्वास्थ्य तेजी से सामान्य हो रहा है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस नई सुविधा के शुरू होने से टीएमएच वेस्ट बोकारो अब उन्नत लैप्रोस्कोपिक एवं हिस्टेरोस्कोपिक स्त्रीरोग उपचार उपलब्ध कराने वाले अस्पतालों की श्रेणी में शामिल हो गया है। इस तकनीक से पारंपरिक ऑपरेशन की तुलना में कम चीरा लगता है, दर्द कम होता है, संक्रमण का खतरा घटता है और मरीज कम समय में स्वस्थ होकर घर लौट सकता है।
इस उपलब्धि पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुकन्या नागसेन थोराट ने जनरल मैनेजर (मेडिकल सर्विसेज) डॉ. विनीता सिंह के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश कुमार का भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिनके प्रोत्साहन से अस्पताल में उन्नत स्त्रीरोग सेवाओं का विस्तार संभव हो सका।
साथ ही टीएमएच जमशेदपुर के डॉ. शरद कुमार के तकनीकी मार्गदर्शन की भी सराहना की। सर्जरी को सफल बनाने में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शादाब रहील और डॉ. जड़ी लक्ष्मी कांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं, सीनियर मैनेजर (मेडिकल सर्विसेज) राजेश कुमार शाह ने पूरी प्रक्रिया के दौरान आवश्यक प्रशासनिक, लॉजिस्टिक और परिचालन सहयोग सुनिश्चित किया। ऑपरेशन थिएटर के स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पित योगदान की भी अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की।
टीएमएच वेस्ट बोकारो कि यह उपलब्धि अस्पताल की सुरक्षित, आधुनिक और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है। अस्पताल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि इस सुविधा से क्षेत्र की महिलाओं को विशेषज्ञ स्त्रीरोग उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा, जिससे समय, खर्च और अनावश्यक परेशानी तीनों में कमी आएगी।
Labels
Desh
Post A Comment
No comments :