Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या है जीरो कैजुअल्टी ओडिशा मॉडल? जिसके लिए भीषण भूकंप के बाद वेनेजुएला पहुंचे भारत के 'साइक्लोन मैन'

क्या है जीरो कैजुअल्टी ओडिशा मॉडल? जिसके लिए भीषण भूकंप के बाद वेनेजुएला पहुंचे भारत के 'साइक्लोन मैन'


वीके पांडियन ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला का दौरा कर अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से मुलाकात की और ओडिशा के जीरो कैजुअल्टी आपदा प्रबंधन मॉडल को स ...और पढ़ें








भीषण भूकंप के बाद वेनेजुएला पहुंचे साइक्लोन मैन वीके पांडियन(फोटो: सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, काराकास। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ वीके पांडियन ने हाल ही में भूकंप प्रभावित वेनेजुएला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से मुलाकात की।


सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करते हुए पांडियन ने कहा कि मैंने वेनेजुएला के भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बचाव व राहत कार्यों में जुटी टीमों से मुलाकात की।

इस मुश्किल समय में लोगों की मदद करने वाले हर व्यक्ति की मैं सराहना करता हूं। इसके बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से मिलकर आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास को लेकर ओडिशा और भारत के अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

वेनेजुएला में भूकंप की भयावह स्थिति

वेनेजुएला सरकार द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून को देश में आए दो जबरदस्त भूकंपों के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। आपदा में मरने वालों का आंकड़ा कम से कम 3,889 तक पहुंच गया है।


रिक्टर पैमाने पर इन भूकंपों की तीव्रता 7.2 और 7.5 दर्ज की गई थी। इस त्रासदी में लगभग 17,000 लोग घायल हुए हैं, जबकि 18,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।
क्या है पांडियन का जीरो कैजुअल्टी ओडिशा मॉडल?

52 वर्षीय वीके पांडियन की पहचान एक कुशल आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में रही है। उन्होंने साल 2013 में नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। चक्रवात प्रभावित ओडिशा में उन्होंने जीरो कैजुअल्टी की रणनीति का सफलतापूर्वक समन्वय किया, जिसे वैश्विक स्तर पर सराहा गया।


वैज्ञानिक शुरुआती चेतावनी प्रणालियों को स्थानीय समुदाय और विकेंद्रीकृत निर्णय प्रक्रिया से जोड़ने का उनका यह तरीका आज दुनिया के लिए एक मानक बन चुका है। वेनेजुएला के संदर्भ में उन्होंने सुझाव दिया कि वहां जापान की तर्ज पर भूकंप-रोधी बुनियादी ढांचे और सुरक्षित आश्रय स्थलों के निर्माण में निवेश किया जाना चाहिए।
सियासी सफर और सुजाता कार्तिकेयन की BJD में एंट्री

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में योगदान देने के बाद पांडियन ने नवंबर 2023 में बीजू जनता दल जॉइन किया था। हालांकि, 2024 के चुनावों में भाजपा के हाथों मिली करारी हार के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी थी।


इसी बीच, हाल ही में उनकी पत्नी और पूर्व नौकरशाह सुजाता राउत कार्तिकेयन ने भी BJD की सदस्यता ले ली है। साल 2000 बैच की पूर्व IAS अधिकारी सुजाता कार्तिकेयन को ओडिशा में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रमुख कार्यक्रम मिशन शक्ति को ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय दिया जाता है।


पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मुझे नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में 24 वर्षों तक एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में ओडिशा के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। आज, मुझे उनके नेतृत्व में राजनीतिक मंच से पुनः जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]