Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वैभव सूर्यवंशी की खातिर एबी डिविलियर्स ने लिया टीम इंडिया से पंगा! भारतीय कोच की जमकर लगाई लताड़

वैभव सूर्यवंशी की खातिर एबी डिविलियर्स ने लिया टीम इंडिया से पंगा! भारतीय कोच की जमकर लगाई लताड़


साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का कहना है कि टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ मौका देना चाहिए था। वैभव के डेब्यू में देरी के मामले में डिवि ...और पढ़ें








वैभव सूर्यवंशी को मिला डिविलियर्स का साथ


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर इस समय विश्व क्रिकेट दो भागों में बंटा हुआ है। एक पक्ष का कहना है कि वैभव को टीम इंडिया में जल्दी डेब्यू का मौका मिलना चाहिए। वहीं एक पक्ष का कहना है कि अभी इस मामले में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। टीम इंडिया का मैनेजमेंट भी वैभव को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं दिख रहा है और ये बात एबी डिविलियर्स को अखर रही है।


डिविलियर्स का कहना है कि अभी तक वैभव का डेब्यू हो जाना चाहिए था। उन्होंने टीम इंडिया के सहायक कोच रियान डेन डोश्च के उस बयान को सिरे से खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वैभव को डेब्यू के लिए उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे बाकी खिलाड़ी गुजरते हैं।


आयरलैंड सीरीज थी मौका

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि वैभव ने जिस तरह से आईपीएल में प्रदर्शन किया उसे देखते हुए उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मौका मिलना चाहिए था।



डिविलियर्स ने कहा, "वह कब मैदान पर उतारे जाएंगे? मुझे लगता है कि आयरलैंड सीरीज उनके लिए सबसे सही मौका था कि वह आएं और इंटरनेशनल क्रिकेट का लुत्फ लें। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला। मैं रयान की उस बात से सहमत नहीं हूं कि वैभव को उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे बाकी के खिलाड़ी गुजरे हैं। जिस तरह का आईपीएल उनका रहा है। ये समय है कि उनको आगे किया जाए, खासकर आयरलैंड जैसी कम रैंक वाली टीम के खिलाफ।"
भारत को करनी होगी नई शुरुआत

टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 भी बारिश के कारण रद हो गया। अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया ने जीत का स्वाद नहीं चखा है। डिविलियर्स का मानना है कि टीम इंडिया को कुछ काम करने की जरूरत है।


उन्होंने कहा, "टीम इंडिया को कुछ काम करने की जरूरत है। उन्हें दोबारा एक होना होगा, दोबारा तैयारी करनी होगी और यूके में खेलने का तरीका निकालना होगा। इन हालात में खेलना आसान नहीं है। यहां आईपीएल जैसे स्कोर नहीं होंगे। आपको यहां 250-260 रन बनाने को नहीं मिलेंगे। यहां पर क्रिकेट ज्यादा रणनीति के साथ खेली जाती है। कई बार 140-160 बनाना आसान नहीं होता है।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]