Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गैरी सोबर्स के निधन से दुखी हुए विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कम्पलीट खिलाड़ी




गैरी सोबर्स के निधन से दुखी हुए विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कम्पलीट खिलाड़ी


वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर विराट कोहली सहित कई दिग्गजों ने श्रृद्धांजलि दी है। ...और पढ़ें








गैरी सोबर्स के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया ने बीती रात एक बहुत बड़ा सितारा खो दिया। महान ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई शोक में डूबा है। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को उनके निधन की जानकारी दी थी और इसी के साथ पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था। विजडन अल्मनैक ने सोबर्स को 20वीं सदी के पांच महान क्रिकेटरों में चुना था। उनका जन्म 28 जुलाई 1936 को बारबाडोस के सेंट माइकल में हुआ था। उनका पूरा नाम गारफील्ड सेंट आबर्न सोबर्स था। उनका जन्म दोनों हाथों में एक-एक अतिरिक्त अंगुली के साथ हुआ था।
विराट और सचिन हुए भावुक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उनके निधन पर एक भावुक पोस्ट लिखा है और कहा है कि क्रिकेट ने अपनी एक महान प्रतिभा को खो दिया। साल 2023 में जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर थी तब सोबर्स ने कोहली से मिलने के लिए इंतजार किया था और उनके इस व्यवहार की जमकर चर्चा हुई थी।



कोहली ने एक्स पर लिखा, "क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। सर गारफील्ड सोबर्स, आपकी विरासत कई लोगों को प्रेरित करेगी।"


सचिन तेंदुलकर ने भी लिखा पोस्ट

वहीं भारत के पूर्व कप्तान और सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, "इस बात को हजम करना बेहद मुश्किल है कि गैरी सोबर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैं हमारे साथ बिताए गए पलों को देख रहा था। मुझे 2003 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड देने से लेकर मेरे शतकों का शतक मारने की उपलब्धि पर उनकी बातें ताज हो गईं। वह हमेशा शानदार थे। मैं बार-बार हमारी कुछ साल पहले लंदन में हुई मुलाकात के बारे में सोच रहा हूं। हम दोनों बैठे थे और क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे। इस बात से मुझे बेहद दुख हो रहा है कि वो हमारी आखिरी मुलाकात बन गई।"

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अलग अंदाज में उनको याद किया है। उन्होंने लिखा, "ऑलराउंडर शब्द बहुत लोगों के लिए यूज होता है। सर गारफील्ड सोबर्स के लिए ये शब्द बनाया गया था। फास्ट बॉलिंग, स्पिन बॉलिंग, बाएं हाथ से खूबसूरत बल्लेबाजी, एक ओवर में छह छक्के, 365 नाबाद, सिर्फ 23 साल की उम्र में। अपने समय से काफी आगे थे। आईपीएल युग में होते तो सबसे महंगे होते बिना शक के। क्रिकेट ने अपना सबसे कम्पलीट खिलाड़ी खोया है। उनके परिवार और पूरे विश्व में फैले उनके शुभचिंतकों को संवेदनाएं।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]