न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के बयान से इजरायल नाराज, ट्रंप बोले- नेतन्याहू की गिरफ्तारी असंभव

ममदानी ने कहा कि नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध के मामले में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) की तरफ से गिरफ्तारी ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के बयान से इजरायल नाराज (फाइल फोटो)
HIGHLIGHTS
इजरायली पीएमओ ने ममदानी को दी सलाह, नेतन्याहू की चिंता छोड़ न्यूयार्क को संभालने पर दें ध्यान
नेतन्याहू की गिरफ्तारी से जुड़े न्यूयार्क शहर के मेयर के बयान पर इजरायली पीएमओ ने जताई आपत्तिॉ
एएनआई, तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी से जुड़े न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
ममदानी ने कहा था कि नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध के मामले में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आइसीसी) की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी है।
उनका प्रशासन इजरायली पीएम को सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में शामिल होने के दौरान गिरफ्तार करने की संभावनाओं को खंगाल रहा है।
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में साफ किया कि अमेरिका में होते हुए नेतन्याहू को किसी भी तरीके से गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ममदानी का उल्लेख नहीं किया।
नेतन्याहू के कार्यालय ने प्रतिक्रिया में आईसीसी को कंगारू कोर्ट बताते हुए अदालत द्वारा जारी अरेस्ट वारंट को बोगस करार दिया है। पीएमओ के अनुसार, आइसीसी के पास न तो अमेरिका और न इजरायल के ऊपर किसी तरह का न्यायिक क्षेत्राधिकार है।
बयान में आगे कहा गया है कि आइसीसी के पूर्व अभियोजक करीम खान ने अपने खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के बाद के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए एक भ्रामक रणनीति के रूप में वारंट जारी करवाया था।
एक्स पर प्रकाशित एक तीखी आलोचना में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने दावा किया कि ममदानी न्यूयार्क में घरेलू मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए इजरायल को निशाना बनाकर खान की रणनीति का अनुकरण कर रहे थे।
पीएमओ ने लिखा कि ममदानी को खान के आपराधिक व्यवहार का समर्थन करने की बजाय अपनी नीतियों को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए, जिसके चलते न्यूयॉर्क में संकट बढ़ता जा रहा है। ममदानी बेवजह यहूदी नेता और पश्चिम एशिया में एकमात्र लोकतांत्रिक देश को निशाना बनाने में अपना समय नष्ट कर रहे हैं।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :