Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'अगर कोई डील नहीं हुई, तो पावर प्लांट और पुलों को कर देंगे तबाह', ईरान को ट्रंप की खुली धमकी

'अगर कोई डील नहीं हुई, तो पावर प्लांट और पुलों को कर देंगे तबाह', ईरान को ट्रंप की खुली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है कि यदि वह समझौता नहीं करता है, तो अगले सप्ताह से उसके बिजलीघरों और पुलों को निशाना बनाय ...और पढ़ें






ट्रंप ने ईरान को बिजलीघरों और पुलों पर हमले की धमकी दी।


अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हवाई हमले लगातार जारी रखे हैं।


होर्मुज में नौसैनिक नाकाबंदी से दोनों देशों में तनाव बढ़ा।



डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब और भी गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में खुली चेतावनी दी है कि यदि ईरान समझौता नहीं करता है, तो अगले सप्ताह से अमेरिकी हमलों का दायरा बढ़ाकर उसके बिजलीघरों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा।


अमेरिकी समाचार चैनल को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगला हफ्ता ईरान के लिए बेहद खराब होने वाला है, क्योंकि अगले सप्ताह हम उनके पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाने जा रहे हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि हम उनके सभी बिजलीघरों को ठप कर देंगे। हम उनके सारे पुलों को उड़ा देंगे, बशर्ते वे बातचीत की मेज पर आने और समझौता करने के लिए तैयार न हो जाएं।
लगातार चौथे दिन अमेरिकी हमले और समुद्री नाकाबंदी

डोनल्ड ट्रंप का यह आक्रामक बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सेना ने लगातार चौथे दिन ईरान के खिलाफ हवाई हमलों की कार्रवाई जारी रखी है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के प्रमुख बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी भी फिर से लागू कर दी है।

होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर जारी इस संघर्ष के कारण दोनों देशों के बीच 17 जून को हुआ एक बेहद नाजुक युद्धविराम अब पूरी तरह से टूट चुका है।

इंटरव्यू के दौरान जब राष्ट्रपति ट्रंप से यह सवाल पूछा गया कि ईरान पर अमेरिका के ये हमले कब तक जारी रहेंगे? तो उन्होंने सीधे शब्दों में जवाब दिया कि ये हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक कि मैं खुद यह न कह दूं कि अब यह काफी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]