Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ किया असैन्य परमाणु समझौता, लेकिन रखी दी ये शर्त

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ किया असैन्य परमाणु समझौता, लेकिन रखी दी ये शर्त

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ असैन्य परमाणु समझौते को मंजूरी दी है, लेकिन शर्त रखी है कि सऊदी को अब्राहम संधि के तहत इजरायल से संबंध सामान्य करने होंगे। ...और पढ़ें








अमेरिका-सऊदी अरब के बीच असैन्य परमाणु समझौता (फोटो-रॉयटर्स)



ट्रंप ने सऊदी अरब के असैन्य परमाणु समझौते को सशर्त मंजूरी दी।


सऊदी को अब्राहम संधि के तहत इजरायल से संबंध सामान्य करने होंगे।


विशेषज्ञों को समझौते से मध्य पूर्व में हथियारों की होड़ का डर।



डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि सऊदी अरब के साथ असैन्य परमाणु समझौते के तहत यह आवश्यक है कि इस देश को अब्राहम संधि के तहत इजरायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य करने होंगे।


ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ इस समझौते को मंजूरी दी है। अमेरिका और सऊदी अरब के बीच समझौते से दुनिया में परमाणु हथियारों को लेकर होड़ शुरू होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस समझौते में यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं है। हालांकि परमाणु अप्रसार विशेषज्ञों ने इस समझौते पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे परमाणु सामग्री को हथियार बनाने लायक स्तर तक संवर्धन को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं है।

ट्रंप ने पोस्ट में कहा, 'इस समझौते को मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन यह पूरी तरह से सऊदी अरब के अब्राहम समझौते में शामिल होने पर निर्भर है।'

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका असैन्य (गैर-संवर्धित) परमाणु संयंत्रों के खिलाफ नहीं है। जबकि सऊदी अरब ने साफ किया है कि इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने के लिए पहले फलस्तीन की स्थापना के लिए स्पष्ट रास्ता बनाना जरूरी होगा। बुधवार को घोषित इस समझौते के लिए अमेरिकी संसद की मंजूरी की जरूरत है।

इजरायल को अंदेशा, शुरू हो सकती है हथियारों की होड़

रायटर के अनुसार, अमेरिका और सऊदी अरब के बीच परमाणु समझौते से इजरायल को इस बात का अंदेशा है कि पश्चिम एशिया में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है।


हालांकि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके रक्षा व विदेश मंत्रियों ने अभी तक समझौते पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जबकि आलोचकों का कहना है कि इससे इजरायल के सुरक्षा हितों के साथ समझौता होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]