Babar Azam फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, शान मसूद को किया रिप्लेस; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का हुआ एलान

शान मसूद को पाकिस्तान के आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट कप्तान से हटा दिया गया है। उनकी जगह बाबर आजम को फिर से कमान सौंप दी गई हैं। ...और पढ़ें
-1783238251245_v.webp)
Babar Azam ने शान मसूद का पत्ता किया साफ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Babar Azam Pakistan Test Captain: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है। पीसीबी ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बैटर बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट कप्तान बना दिया।
बाबर ने शान मसूद को रिप्लेस किया है, जिन्हें लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से हटा दिया गया। इसका एलान पीसीबी ने रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

दरअसल, बाबर आजम साल 2020 से 2023 के दौरान पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट मैच खेले, जिसमें टीम को 10 जीत मिली, 6 मैच में हार मिली और 4 मैच ड्रॉ रहे।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
बाबर की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 50 रहा, जो पाकिस्तान के किसी भी टेस्ट कप्तान से हाल ही के सालों में सबसे बेहतर है। अब एक बार फिर चयनकर्ताओं ने बाबर पर भरोसा जताया है और उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंप दी है।
शान मसूद की कप्तानी में टीम का रिकॉर्ड
बाबर ने शान मसूद को रिप्लेस किया, जिन्हें 2023 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टेस्ट कप्तान बनाया गया था। हालांकि उनका कार्यकाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से उन्हें 4 में ही जीत मिली, जबकि 12 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
उनका जीत का प्रतिशत महज 25 फीसदी रहा। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी, जिसे हाल के सालों में सबसे शर्मनाक टेस्ट हार में गिना जाता है। 7 टेस्ट सीरीज में मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान सिर्फ एक सीरीज में जीत हासिल कर पाया, वह भी 2024 में जब उन्होंने इंग्लैंड को घर में 2-1 से हराया था।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा फैसला
पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज दौरे पर है। वहीं, टीम पहले 18 जुलाई से 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच 25 से 29 जुलाई तक पहला टेस्ट त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खेला जाएगा। फिर दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 अगस्त तक तारौबा में खेला जाएगा।
विंडीज दौरे के बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां उसे तीन टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स में, दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में और तीसरा 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
इन दोनों सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, मोहम्मद अवैस जफर, उबैद शाह और मोहम्मद गाजी घोरी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट कैप मिल सकती है।
वहीं, सऊद शकील को इंग्लैंड दौरे की टीम में जगह मिली है, लेकिन उन्हें मौका फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। अब हर किसी की नजरें इस पर हैं कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में वापसी कर पाता है या नहीं।
WI और ENG दौरे के लिए Pakistan Cricket Team
वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।
इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस के अधीन), शान मसूद, उबैद शाह।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :