17 दिन, 41 मजदूर और 'इंटरनेशनल हीरो'; सिल्क्यारा टनल हादसे पर फिल्म ला रहे Aamir Khan, कबीर खान करेंगे डायरेक्ट

आमिर खान प्रोडक्शंस, माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने मिलकर 'सिल्कयारा 41' नाम की नई फिल्म की घोषणा की है। ...और पढ़ें

सिल्क्यारा टनल हादसे पर बन रही फिल्म का एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी की है और शादी के बाद आमिर अपने काम पर वापसी कर चुके हैं।
अब ये तो आपको पता ही होगा कि आमिर आजकल नई कहानियों पर काम कर रहे हैं। इसी बीच अब जल्द ही आमिर खान ने आमिर खान प्रोडक्शंस, माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स के साथ मिलकर एक नई फिल्म का एलान किया है।
सिलक्यारा टनल हादसे पर बनेगी फिल्म
इन दिनों सच्ची घटनाओं पर फिल्में बन रही हैं और अब उसी पर एक नई कहानी पर्दे पर उतरने जा रही है, जिसमें कहानी दो देशों से जुड़ी होगी। आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस (भारत), माइंड ब्लोइंग फिल्म्स (ऑस्ट्रेलिया) और कबीर खान फिल्म्स ने मिलकर इस नई फिल्म का एलान किया है।

फिल्म का नाम 'सिल्कयारा 41' (Silkyara 41) रखा गया है। यह फिल्म उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल रेस्क्यू मिशन और इस अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर टनलिंग एक्सपर्ट और ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय हीरो अर्नोल्ड डिक्स की कहानी से प्रेरित है।
हटकर होगा फिल्म का कॉन्सेप्ट
फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प होने वाली है। फिल्म की कहानी ऑस्ट्रेलिया के मशहूर स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्टासियोस ('द वॉटर डिवाइनर') ने लिखी है। फिल्म को कोई और नहीं बल्कि कबीर खान (Kabir Khan) डायरेक्ट करने जा रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान', '83' के बाद अब कबीर इस फिल्म की कमान संभालेंगे।
-1783665667179.jpeg)
फिल्म की कहानी उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में हुए मशहूर बचाव अभियान पर आधारित होगी। इस खास अभियान को मशहूर टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने लीड किया और उनकी वजह से कई लोगों की जान बचाई गई। साल 2023 में हुए सिल्क्यारा टनल (Silkyara Tunnel) हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने में कई एजेंसियों ने 17 दिन तक कड़ी मशक्कत की थी। 41 मजदूर लगभग 17 दिनों तक मलबे के पीछे फंसे रहे थे।
रेट माइनर्स से लेकर कई बड़ी मशीनें लगाई गईं और फिर उन्हें 17 दिन बाद सुरक्षित निकाला गया और इसी मिशन को लीड किया गया था मशहूर टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने, जिनके साथ की कहानी अब इस फिल्म में नजर आएगी।
यह फिल्म भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक खास सहयोग का उदाहरण है। हालांकि फिल्म में कौन सा एक्टर लीड रोल करेगा और कौन से किरदार फिल्म का हिस्सा होंगे, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :