मानसून में AC और Dehumidifier एक साथ चलाना फायदेमंद है या सिर्फ फालतू का खर्चा? जानें सच

मानसून का मौसम शुरू होते ही भारत में लोग अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि उन्हें AC चलाना चाहिए या Dehumidifier या दोनों एक साथ। ऐसे में आइए ...और पढ़ें

जानें किस स्थिति में AC और Dehumidifier को एक साथ चलाना होता है सही। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मानसून ने भारत के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे दी है। ऐसे में अब कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वे AC का इस्तेमाल करें या Dehumidifier का या दोनों एक साथ चलाएं। दरअसल, दोनों डिवाइसेज अलग तरीके से काम करने के लिए बने हैं और दोनों के इस्तेमाल अलग हैं। AC का इस्तेमाल चिलचिलाती गर्मियों के दौरान किसी एरिया को तेजी से ठंडा करने के लिए किया जाता है, जबकि Dehumidifier का इस्तेमाल आमतौर पर घर के अंदर नमी के लेवल को कम करने और उसे मेंटेन रखने के लिए किया जाता है। कई लोग अब एयर कंडीशनर और Dehumidifier दोनों को एक साथ चलाते हैं, ताकि उन्हें घर के अंदर ज्यादा ठंडी और सूखी हवा मिल सके। लेकिन, क्या ये कॉम्बिनेशन वाकई काम का है या फिर ये सिर्फ एक एक्स्ट्रा खर्चा है? आइए जानते हैं कि किस सिचुएशन में ये कॉम्बिनेशन सही बैठता है और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।
कब करें AC और Dehumidifier का एक साथ इस्तेमाल?जब उमस बहुत ज्यादा हो, तो हो सकता है कि अकेला एयर कंडीशनर हवा से पूरी नमी को न हटा पाए। ऐसे में Dehumidifier एक्स्ट्रा नमी को हटाने के प्रोसेस को तेज कर देगा।
बेसमेंट या बंद बेडरूम जैसे कमरे जहां वेंटिलेशन अच्छा नहीं होता, वहां नमी जमा हो जाती है। इस सिचुएशन में Dehumidifier के साथ एयर कंडीशनर चलाना अच्छा रहता है।
बाढ़ या भारी बारिश के कारण दीवारों, फर्श और कालीनों में कई दिनों तक नमी जमा रहती है। Dehumidifier कमरे को सुखा देता है और उसी समय AC कमरे को ठंडा रखेगा।
जहां फंगस या मोल्ड लगने का डर हो, वहां एयर कंडीशनर और Dehumidifier दोनों का एक साथ इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि ऐसा करने से नमी का लेवल कम रहेगा।

AC और Dehumidifier को एक साथ चलाने के नुकसान:जब दोनों डिवाइसेज को एक साथ चलाया जाता है, तो वे ज्यादा बिजली कंज्यूम करते हैं। इसके चलते आपका बिजली का बिल काफी ज्यादा बढ़ सकता है।
Dehumidifier चलते समय थोड़ी गर्मी पैदा करता है। अगर आप इन्हें किसी छोटे कमरे में चलाते हैं, तो Dehumidifier से निकलने वाली गर्मी के कारण दोनों डिवाइसेज को काम करने में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।
जब ये दोनों अप्लायंसेज लंबे समय तक चलते हैं, तो ये हवा में नमी के लेवल को बहुत ज्यादा कम कर देते हैं। इससे आपको आंखों में खुजली और ड्राई स्किन की प्रॉब्लम हो सकती है, जिससे कमरे का कम्फर्ट कम हो जाता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :