Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

iQOO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स ह ...और पढ़ें








iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च जानें कीमत और दमदार फीचर्स

HIGHLIGHTS

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹17,999।


MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और Android 16।


6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और IP65 रेटिंग।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G को लॉन्च किया है। यह फोन एआई पावर्ड फीचर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। इस फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा, Android 16 के साथ मार्केट में लाया गया है।
iQOO Z11 Lite की कीमत

iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB + 128GB को 19,499 रुपये की कीमत में लाया गया है। दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 21,499 रुपये और तीसरा वेरिएंट 6GB + 256GB के साथ 24,499 रुपये की कीमत में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इन तीनों को 17,999, 19,999 और 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही Axis Bank और SBI Card पर तीन महीने की नो-कॉस्ट ईएआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसकी सेल 30 जुलाई से iQOO के ई-स्टोर, Amazon, Vivo के स्टोर और रिलेट स्टोर पर शुरू होगी। iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू और Solar Flame कलर ऑप्शन में लाया गया है।


iQOO Z11 Lite के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन को 6.74-इंच HD LCD पैनल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz तक, पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स का है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इस फोन को MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ 6GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। आइकू के इस फोन में 6GB तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे फोन की स्टोरेज 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन को Android 16 के सपोर्ट वाले OriginOS 6 के साथ लाया गया है।




iQOO Z11 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 है, जिसके साथ 0.08-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Time-lapse, Slow Motion जैसे कैमरा फीचर्स मिलेंगे।


iQOO के इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी है, जो 44W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और OTG सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी दिया गया है। iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग दी गई है। इसके साथ ही फोन में Swiss SGS 5-स्टार ड्रॉप रजिस्टेंस सर्टिफिकेशन, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और Spring प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]