Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Virat V1 5G स्मार्टफोन, Virat V1 की भी हुई एंट्री

6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Virat V1 5G स्मार्टफोन, Virat V1 की भी हुई एंट्री

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर भारत में Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये फोन किफायती कीमत पर UNISOC चिपसेट के साथ 31 जुला ...और पढ़ें








Lava Virat V1 5G और Virat V1 भारत में लॉन्च कीमत और स्पेसिफिकेशन्स जानें

HIGHLIGHTS

Lava Virat V1 5G और Virat V1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च।


Flipkart और Lava वेबसाइट पर 31 जुलाई से बिक्री शुरू।


लॉन्च ऑफर के तहत 1000 रुपये की छूट उपलब्ध।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava ने इंडियन मार्केट में दो नए स्मार्टफोन Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 लॉन्च कर दिए हैं। लावा ने इन स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ पार्टनरशिप में तैयार किए हैं। दोनों स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइसिंग में UNISOC सीरीज चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च किए हैं।
Lava Virat V1 सीरीज की कीमत

Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 दोनों स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट और लावा की वेबसाइट पर 31 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन को लॉन्च ऑफर के साथ 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही Lava Virat V1 को कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया है, जिसे लॉन्च ऑफर के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।



लावा का लॉन्च ऑफर सिर्फ 31 जुलाई तक ही मान्य रहेगा।
Lava Virat V1 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Lava Virat V1 5G स्मार्टफोन में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। लावा का यह फोन IP64-रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस फोन में UNISOC T8200 चिपसेट के साथ 4GB की RAM दी गी है। इसके सथ ही फोन को 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और एसडीकार्ड स्लॉट के साथ पेश किया गया है। लावा के फोन में यूजर्स को 4GB की वर्चुअल रैम का भी दिया गया है।




लावा विराट वी1 5जी स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ AI सेकेंडरी कैमरा लेंस भी दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। लावा के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी फोन में एड या फिर प्री-इंस्टॉल ब्लॉटवेयर एप्स देखने को नहीं मिलेंगे। फोन को दो कलर ऑप्शन Arya Blue और Sonar Gold में लाया गया है।
Lava Virat V1 के स्पेसिफिकेशन्स

Lava Virat V1 स्मार्टफोन को 4जी सपोर्ट के साथ मार्केट में लाया गया है। इस फोन में 6.75-इंच में HD+ डिस्प्ले दी गई है। लावा ने इसमें 5,000mAh की बैटरी और डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग दी है। इस फोन को UNISOC SC9863A प्रोसेसर और 4GB की रैम के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 4GB तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही 64GB की इंटरनल स्टोरेज और एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।


कैमरे की बात करें तो इसमें भी 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस 4G फोन में क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फोन को Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]