क्या 5G ऑन रखने से ज्यादा खर्च होती है बैटरी? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच्चाई

5G ऑन रखने से हर कंडीशन में बैटरी तेजी से खत्म नहीं होती। बैटरी की खपत मुख्य रूप से नेटवर्क की क्वालिटी, फोन के प्रोसेसर और आपके इस्तेमाल के तरीके पर ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 5G नेटवर्क अब देश के ज्यादातर शहरों में उपलब्ध हो गया है और बड़ी संख्या में लोग 5G स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स के मन में अब भी एक सवाल बना हुआ है कि क्या फोन में हर वक्त 5G ऑन रखने से बैटरी ज्यादा तेजी से खत्म होती है? तो आपको बता दें कि इसका जवाब पूरी तरह 'हां' या 'न' में नहीं है, क्योंकि ये कई बातों पर डिपेंड करता है।
अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क मजबूत और स्टेबल है, तो बैटरी पर इसका असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा, लेकिन जहां 5G सिग्नल वीक हैं या बार-बार 4G और 5G के बीच नेटवर्क स्विच हो रहा है, वहां फोन ज्यादा पावर का यूज करता है। ऐसे में बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है।
कब होती है जल्दी बैटरी ड्रेन?
दरअसल, जब फोन लगातार बेहतर नेटवर्क सर्च करने की कोशिश करता है, तो उसका मॉडेम ज्यादा काम करता है। यही कारण है कि वीक 5G कवरेज वाले एरिया में बैटरी ड्रेन बढ़ सकता है। जबकि अच्छे नेटवर्क वाले एरिया में ये अंतर काफी कम होता है।
आजकल आ रहे नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन, MediaTek और अन्य कंपनियों के लेटेस्ट 5G चिपसेट पहले की तुलना में काफी ज्यादा पावर एफिशिएंट हैं। यही वजह है कि पुराने 5G फोन की तुलना में नए मॉडल में बैटरी की खपत काफी बेहतर तरीके से मैनेज हो जाती है।
ऐसी कंडीशन में 4G बेस्ट
अगर आप पूरे दिन Wi-Fi का यूज करते हैं या आपके एरिया में अभी 5G कवरेज बेहतर नहीं है, तो जरूरत न होने पर 5G की जगह 4G मोड का यूज करें। इससे बैटरी बैकअप थोड़ा बेहतर मिल सकता है। वहीं, अगर आप फोन में कुछ डाउनलोड करने वाले हैं, ऑनलाइन गेमिंग या 4K वीडियो स्ट्रीमिंग कर रहे हैं, तो 5G ऑन रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
ओवरऑल कहें तो सिर्फ 5G ऑन होने से बैटरी बहुत ज्यादा खत्म नहीं होती। इसका असली फर्क नेटवर्क की क्वालिटी, फोन के प्रोसेसर, बैटरी कैपेसिटी और आपके यूज के तरीके से पड़ता है। अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क अच्छा है, तो बिना किसी टेंशन के आप 5G का यूज करें।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :