दुमका के सरैयाहाट में एसीबी का बड़ा एक्शन, अंचल के प्रधान लिपिक 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Dumka News: सरैयाहाट में एसीबी ने अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

दुमका के सरैयाहाट अंचल कार्यालय में एसीबी की छापेमारी के दौरान तैनात पुलिस बल। (फोटो जागरण)
एसीबी ने दुमका के सरैयाहाट में प्रधान लिपिक को दबोचा।
आनंद भारद्वाज 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।
जमीन विवाद रिपोर्ट के लिए मांगी थी 25 हजार की रिश्वत।
सरैयाहाट (दुमका)। झारखंड की उप राजधानी दुमका के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को एसीबी ने रेड कर 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रधान लिपिक को दुमका आफिस में लाकर एसीबी पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार आनंद भारद्वाज ने जमीन विवाद के मामले में रिपोर्ट देने के एवज में उसने 25 हजार रुपये मांगे थे। इस मामले की शिकायत एसीबी दुमका से की गई थी। शिकायत सही पाये जाने के बाद दुमका एसीबी ने कार्रवाई की। बतौर अग्रिम 5000 रुपये लेते हुए एसीबी ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को धर दबोचा है।
आनंद भारद्वार से एसीबी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे दुमका जेल न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Post A Comment
No comments :