Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'ना रणबीर, ना साई पल्लवी...' 4000 करोड़ की Ramayana का ये किरदार होगा बड़ा सरप्राइज पैकेज, Yash ने किया खुलासा

'ना रणबीर, ना साई पल्लवी...' 4000 करोड़ की Ramayana का ये किरदार होगा बड़ा सरप्राइज पैकेज, Yash ने किया खुलासा

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' (Ramayana) के प्रथम संकल्प इवेंट में रावण का किरदार निभा रहे यश ने खुलासा किया कि आखिर कौन सा किरदार फिल्म में सरप्राइज पैक ...और पढ़ें







एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। इसके पहले मेकर्स ने दिल्ली के भारत मंडपम में एक प्री इवेंट प्रथम संकल्प का आयोजन किया। जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई।


इस बीच मेकर्स ने सभी फिल्म के किरदारों को दर्शकों से रुबरु करवाया और साथ ही फिल्म की कास्ट ने भी अपने-अपने किरदारों के बारे में और फिल्म के विजन के बारे में फैंस को बताया। इसी बीच जब यश मंच पर आए तो फैंस ने शानदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।


यश ने बताया कौन है फिल्म का बड़ा सरप्राइज पैकेज

यश के आते ही ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्टेज पर आकर यश ने नमित मल्होत्रा को उन्हें ये मौका देने के लिए धन्यवाद किया। केजीएफ एक्टर ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की तारीफ की। लेकिन वहीं उन्होंने खुलासा किया कि आखिर फिल्म का बड़ा सरप्राइज पैकेज कौन है?



रणबीर और साई पल्लवी के साथ ही यश ने अन्य किरदारों की भी तारीफ की जो मंच पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रकुल प्रीत सिंह ने भी शानदार काम किया है। वहीं यश ने आगे कहा, 'लक्ष्मण के रूप में रवि ने बेहतरीन काम किया है। मुझे लगता है कि वे फिल्म के एक बड़े सरप्राइज पैकेज हैं और हम सभी उनके फैन बनने वाले हैं। हम दोनों ने सेट पर बहुत मजे किये हैं'।


रामायण के बारे में

नितेश तिवारी की रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान जी, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।




इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और नितेश तिवारी इसके निर्देशक हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
यश का वर्कफ्रंट

रामायण में रावण का किरदार में नजर आने से पहले यश की टॉक्सिक (Toxic) काफी चर्चा में हैं जो अगस्त में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिलहाल फिल्म के टीजर और गाने ने बेसब्री बढ़ा दी है और दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]