Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत; बचाव अभियान जारी

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत; बचाव अभियान जारी


बलूचिस्तान के शेरानी जिले में एक यात्री बस के खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह बस धनसार इलाके से खैबर पख्तूनख ...और पढ़ें








पाकिस्तान में खाई में गिरी बस।



बलूचिस्तान में यात्री बस खाई में गिरी।


हादसे में 40 लोगों की दुखद मौत।


आठ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल।



डिजिटल डेस्क, क्वेटा। बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।


बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद के एक बयान में कहा गया, "शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में 40 लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य घायल हुए हैं।"
बड़े पैमाने पर चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। बयान में कहा गया, "दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।" साथ ही यह भी कहा गया कि घटना की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।



इससे पहले शेरानी के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने 'डॉन' को घटना की जगह और दूसरी जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बस 36 यात्रियों के साथ क्वेटा से निकली थी लेकिन रास्ते में खराब हुई एक दूसरी बस के कुछ और यात्री भी इसमें सवार हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

आठ घायलों को झोब के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (DHQ) ले जाया गया, जबकि शवों को पहले पास के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रेस्क्यू 1122 के बयान के अनुसार, बाद में शवों को झोब DHQ भेज दिया गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]