4 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुका है ये सुपरस्टार, OTT का भी है किंग; इनकी थ्रिलर फिल्में देख उड़ जाएंगे आपके होश

साउथ का वो सुपरस्टार जो OTT पर भी सुपरहिट है। वहीं इस सुपरस्टार को चार बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। ...और पढ़ें

4 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुका है ये सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है और इस बार कई सितारों ने बाजी मारी। इस फेहरिस्त में यामी गौतम की आर्टिकल 370 से लेकर कार्तिक आर्यन का नाम शामिल है। कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है तो वहीं यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस बनी हैं। हालांकि इस लिस्ट में एक ऐसा भी एक्टर है, जिसे चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है।
कौन सा है वो सुपरस्टार?
दरअसल जिस सुपरस्टार हम जिक्र कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी (Mammootty) हैं। अभिनेता ममूटी को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले वो अपनी तीन अलग-अलग फिल्मों के लिए अवॉर्ड जीत चुके हैं। ममूटी को 'ब्रमायुगम' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। अब अभिनेता को जिस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है, उसे आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।

किन फिल्मों के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड?
'ब्रमायुगम' साल 2024 में आई लोक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता लीड रोल में थे। 17वीं सदी के केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित ये एक एक डार्क, हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जो ब्लैक एंड व्हाइट में बनी। फिल्म में लालच और सत्ता का खेल नजर आता है। फिल्म में ममूटी एक रहस्यमयी और डरावने जागीरदार की भूमिका में नजर आते हैं।
Sony LIV ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म मौजूद है, जहां आप इसे कई और भाषाओं में भी देख सकते हैं। इसी फिल्म के लिए ममूटी को नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें उनकी तीन फिल्मों 1998 में आई डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, 1993 में आई पोंथन मदा और विधेयन, इसके अलावा साल 1989 में आई मथिलुकल, ओरु वडक्कन वीरगाथा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

ओटीटी पर हिट हैं ममूटी की फिल्में
'ब्रमायुगम' के अलावा ममूटी की कुछ और थ्रिलर फिल्में हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं। ओटीटी पर साल 2023 में आई ममूटी की फिल्म 'कन्नूर स्क्वाड' (Kannur Squad) इनमें से एक है। मलयालम सिनेमा की ये सुपरहिट फिल्म है और इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। साल 2022 में आई 'रॉर्शैक' (Rorschach) एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें ममूटी मुख्य किरदार में नजर आए।

फिल्म की कहानी 'ल्यूक एंथोनी' नाम के एक एनआरआई (NRI) बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी तबाह करने वाले शख्स से बदला लेना चाहता है। इसके अलावा कलमकावल (Kalamkaval) का नाम भी इसमें शामिल है। यह फिल्म मनोवैज्ञानिक क्राइम-थ्रिलर है जिसमें ममूटी ने एक बेहद शातिर सीरियल किलर के पीछे पड़े पुलिस वाले का किरदार निभाया था। फिल्म को आप SonyLIV पर देख सकते हैं।

साल 2014 में आई फिल्म 'मुन्नारियिप्पू' (Munnariyippu) भी ममूटी की उन फिल्मों में से है, जिसकी कहानी बेहद शानदार है। फिल्म की कहानी एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट अंजलि और सी.के. राघवन (ममूटी) नाम के एक कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की यूएसपी इसका क्लाईमैक्स था। इस फिल्म को आप Sun NXT पर देख सकते हैं। ममूटी की एक और फिल्म 'अब्राहमिंटे संथतिकल' (Abrahaminte Santhathikal) भी एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर 'डेरिक अब्राहम' के रोल में दिखते हैं। उनके सामने तब एक बड़ी दुविधा खड़ी हो जाती है, जब उसका अपना भाई 'फिलिप' (एंसन पॉल) एक हत्या की जांच में संदिग्ध बन जाता है। इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :