Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चीन: बाढ़ के पानी में 3 घंटे तैरकर मां-बाप के पास पहुंचा युवक, बोला- चिंता हो रही थी




चीन: बाढ़ के पानी में 3 घंटे तैरकर मां-बाप के पास पहुंचा युवक, बोला- चिंता हो रही थी

दक्षिणी चीन में आई भीषण बाढ़ के दौरान, एक बेटे ने अपने माता-पिता से संपर्क टूटने पर उनकी चिंता में तीन घंटे तक बाढ़ के पानी में तैरकर उन तक पहुंचने का ...और पढ़ें








चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही।


बेटे ने माता-पिता से संपर्क टूटने पर बाढ़ में तैरा।


तीन घंटे तक तैरकर पहुंचा अपने माता-पिता के गांव।


पिता को सुरक्षित पाया, बाढ़ से प्रभावित हुए 4 लाख लोग।



डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दक्षिणी चीन में आई जबरदस्त बाढ़ की वजह से कई परिवार सुरक्षित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता से संपर्क टूटने के बाद उनका हाल-चाल जानने के लिए घंटों तक बाढ़ के पानी में तैरकर सफर किया और अपनी जान जोखिम में डाली।


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग ऑटोनॉमस रीजन में भारी बारिश और कई बांधों के टूटने से आई बाढ़ में 39 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 4,00,000 निवासी प्रभावित हुए हैं। अपने माता-पिता से संपर्क न हो पाने के बाद जी ने कहा कि वह रात भर सो नहीं पाए क्योंकि उन्हें चिंता थी कि कहीं उनके 63 वर्षीय पिता बाढ़ में बह न गए हों।

दोस्त के साथ किया तैरकर सफर

6 जुलाई को जी (Xie) नाम के 30 साल के एक व्यक्ति ने क्विनझोउ (Qinzhou) में अपने माता-पिता के गांव पहुंचने के लिए टायर पकड़कर तीन घंटे तक तैराकी की। इस सफर में एक दोस्त भी उनके साथ था। जी और उनके दो भाई-बहन शहर में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता लगभग 10 किलोमीटर दूर एक गांव में रहते हैं।


सता रही थी मां-बाप की चिंता

पिछली रात जी की मां ने उसे फोन करके बताया था कि उसके पिता पहले काटा गया धान सुरक्षित करने गए थे लेकिन अभी तक लौटे नहीं हैं। उन्हें उनकी चिंता हो रही थी। तब तक गांव में बाढ़ आ चुकी थी और घर पहली मंजिल तक पानी में डूबे हुए थे। बाढ़ का पानी बढ़ने से बिजली भी चली गई थी, जिससे मोबाइल सिग्नल में रुकावट आ रही थी।


जी के परिवार के पास गांव में दो घर हैं। पहाड़ पर बना एक घर तो बाढ़ से सुरक्षित रहा लेकिन दूसरा घर जहां कटी हुई धान रखा था वो पानी में डूब गया। उनके पिता ने धान को पहली मंजिल पर ले जाने की योजना बनाई थी।
जी को देखकर मुस्कुराए पिता

सफर के लिए जी और उसके दोस्त ने शहर की एक दुकान से ट्रक के दो नए टायर खरीदे। अपने माता-पिता के घर पहुंचने से पहले उन्होंने आखिरी किलोमीटर तैरकर पार किया। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि तेजी से बढ़ते बाढ़ के पानी की वजह से जी के पिता घर की ऊपरी मंजिल पर फंस गए थे। जी ने बताया कि उसे देखकर उसके पिता मुस्कुराए लेकिन तुरंत डांटा भी कि वह थोड़े से चावल के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहा था।


इसके बाद जी अपने पिता को घर के पीछे बने एक संकरे रास्ते से ले गए और वे धीरे-धीरे पहाड़ पर बने घर की ओर वापस चल पड़े। जब उनकी मां ने उन्हें पूरी तरह भीगा हुआ देखा तो वह रो पड़ी और डांट लगाई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]