'300-320 रन का लक्ष्य भी हासिल कर लेते', इंग्लैंड को पहले वनडे में रौंदने के बाद Shubman Gill ने दिखाए तेवर

भारतीय टीम ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 28 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मात दी। जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। ...और पढ़ें

शुभमन गिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को बर्मिंघम में पहले वनडे में इंग्लैंड को 28 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीत के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
गिल ने कहा कि जब आपके मिडिल और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज रन बनाकर काम खत्म करते हैं तो कप्तान के रूप में आपको काफी विश्वास मिलता है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'जब आपका मिडिल और लोअर ऑर्डर रन बनाकर काम खत्म करते हुए दिखे तो आपको कप्तान के रूप में काफी विश्वास मिलता है। यह हमारे टीम संयोजन के बारे में है। हमारे पास युवा गेंदबाजी आक्रमण है।'
गिल ने दिखाए तेवर
शुभमन गिल ने कहा, 'गेंदबाजी की तुलना में हमारी बल्लेबाजी ज्यादा अनुभवी है। इसलिए अगर हमें 300 या 320 रन का लक्ष्य भी मिलता तो हम इसे हासिल करने के लिए खुद पर विश्वास रखते। बीच के दौर में हमारी गेंदबाजी अच्छी रही। हमने सही क्षेत्र में गेंदबाजी की, वो पावरप्ले के अंत में आगे निकल गए।'
उन्होंने साथ ही कहा, 'हम पर दबाव बनाया गया, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की, वो जरूरी था। हम विभिन्न संयोजन आजमाएंगे और देखेंगे कि दोनों विभागों (बल्लेबाजी और गेंदबाजी) में गहराई दे सकते हैं। यहां की परिस्थितियां साउथ अफ्रीका के करीब की हैं। गेंद अचानक उठती है। इस पर रन बनाना आसान नहीं। बाद में विकेट अच्छी तरह खेल रही थी।'
सीरीज जीतना लक्ष्य
पता हो कि भारतीय टीम ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे गुरुवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। टीम इंडिया इस तरह आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली शिकस्त के दर्द को कुछ हद तक भुला पाएगी।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :