Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आत्माओं के अंधविश्वास की कहानी, सस्पेंस थ्रिलर मूवी में 15 मिनट का क्लाइमैक्स है सॉलिड, OTT पर उड़ा रही गर्दा

आत्माओं के अंधविश्वास की कहानी, सस्पेंस थ्रिलर मूवी में 15 मिनट का क्लाइमैक्स है सॉलिड, OTT पर उड़ा रही गर्दा

आइएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग वाली सॉलिड सस्पेंस थ्रिलर हॉरर फिल्म ने कब्जा कर लिया है, जिसका क्लाइमैक्स बेहद शानदार है। किस प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते ...और पढ़ें





ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है सस्पेंस थ्रिलर/ फोटो- Instagram


 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर वीक कुछ न कुछ ऐसा रिलीज होता है, जो दर्शकों को काफी पसंद आता है। धुरंधर 2 से लेकर इक्का तक कई फिल्में हैं, जिन्होंने ओटीटी पर आते ही कब्जा जमा लिया था। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी सस्पेंस से भरपूर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो हॉरर जॉनर की है और उसका क्लाइमैक्स इतना तगड़ा है कि आप एंडिंग तक फिल्म नहीं छोड़ पाएंगे।


कौन सी है ये फिल्म और क्या है इसकी कहानी। आइएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग पाने वाली मूवी को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, नीचे पढ़ें कहानी।
4 आत्माओं के अंधविश्वास का पर्दाफाश करने की कहानी

कहानी की शुरुआत चार बचपन के दोस्तों से होती है, जिसमें से एक लड़की बताती है कि कैसे उसके पड़ोस में एक लड़की ने आत्महत्या की और अब वह भटक रही है। उसके साथ के तीन दोस्त उस पर यकीन नहीं करते और कहते हैं कि आत्मा जैसा कुछ नहीं होता है। धीरे-धीरे वह बड़े होते हैं और उनमें से एक लड़की के घर काम करने वाली एक औरत की बच्ची को ये कहकर कोड़े से मारता है कि उसके अंदर आत्मा है, लेकिन मारते-मारते उस बच्ची की मौत हो जाती है। तभी लड़की अपने तीनों दोस्तों के साथ मिलकर ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश करने का निर्णय लेती है।



वह कई ढोंगियो के चेहरों पर से तो नकाब हटा देती है, लेकिन तभी वह नेट पर ऐसे न्यूरोलिस्ट के बारे में पढ़ते हैं, जो सब छोड़कर एक बाबा बन जाता है और आत्माओं को भगाता है। चारों दोस्तों को लगता है बाबा ढोंगी है, वह उसकी पोल खोलने की कोशिश में लग जाते हैं। हालांकि, एंड में ऐसा क्लाइमैक्स और ट्विस्ट आता है, जो आप फिल्म को देखते हुए इमेजिन भी नहीं कर सकते हैं। ट्विस्ट और सस्पेंस से भरी ये मूवी 'ईशा' है।


किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'ईशा'?

यह साल 2025 में रिलीज हुई तेलुगु ड्रामा हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी श्रीनिवास ने लिखी थी। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और प्राइम वीडियो दोनों पर देख सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'ईशा कमर्शियली हिट रही थी और आइएमडीबी ने भी फिल्म को 10 में से 7.2 की जबरदस्त रेटिंग दी थी।


मूवी में त्रिगुण, हेबाह पटेल, अखिल राज, सिरी हंमंथ, बबलू पृथ्वीराज और मिमे मधु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह हॉरर सस्पेंस थ्रिलर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]