Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जाने वाली है गौतम गंभीर की नौकरी! इंग्लैंड में हुई फजीहत के बाद BCCI ने किया बड़ा फैसला, आने वाला समय है खतरनाक

जाने वाली है गौतम गंभीर की नौकरी! इंग्लैंड में हुई फजीहत के बाद BCCI ने किया बड़ा फैसला, आने वाला समय है खतरनाक

इंग्लैंड में मिली हार के बाद बीसीसीआई काफी नाराज है और उसने बड़ा फैसला किया है। आने वाले दिनों में इसका असर टीम पर दिख सकता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट ...और पढ़ें



गौतम गंभीर की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 की विश्व विजेता भारतीय टीम की इंग्लैंड में गजब फजीहत हुई है। आयरलैंड के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन चार मैच हो चुके हैं टीम इंडिया ने जीत का स्वाद चखा नहीं है और सीरीज भी गंवा बैठी। इस नाक कटा देने वाली हार के बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है।


समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे टी20 में मिली हार से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) परेशान हो गया है और वह इस सीरीज के बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन को लेकर रिव्यू बैठक कर सकता है।


गंभीर की नौकरी पर खतरा

टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 तक का है, लेकिन उनकी पोजीशन भी हालिया प्रदर्शन के बाद खतरे में नजर आ रही है। एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। ब्रिस्टल में मिली हार के बाद इंग्लैंड ने भारत पर 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था नहीं तो ये स्कोर 4-0 भी हो सकता था।



भारत ने इसी साल मार्च में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। टीम ने ये खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता था। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार को कप्तानी से हटा दिया गया और टीम से भी बाहर कर दिया गया। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई जो 2023 से टी20 टीम से बाहर थे। अय्यर की कप्तानी में नतीजा ये रहा कि आयरलैंड ने भारत को हराया और अब इंग्लैंड ने भी पटखनी दे दी है।
आखिरी मैच में इज्जत दांव पर

सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच साउथैम्पटन में शनिवार को खेला जाना है। इस मैच में भारत की इज्जत दांव पर है। अगर टीम इंडिया ये मैच भी नहीं जीत पाती है तो फिर वह 4-0 से सीरीज गंवा देगी। लगातार सीरीज हारने से टीम इंडिया ने छह साल बाद एक बुरा काम किया है। ये 2018-19 के बाद दूसरी बार है जब भारत को लगातार दो टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]