Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड का एलान, 19 साल के 'जादुई' स्पिनर की टीम में एंट्री

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड का एलान, 19 साल के 'जादुई' स्पिनर की टीम में एंट्री

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में 19 साल के स्पिनर को शामिल किया गया है। ...और पढ़ें








वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। शाई होप टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। इस टीम में एक युवा स्पिनर को पहली बार शामिल किया गया है, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल की गेंदबाजी की थी।


विंडीज टीम वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुटी हुई है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करना चाहेंगे। वनडे सीरीज गयाना और बारबाडोस में खेली जाएगी। इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए टीम का एलान हुआ है और 2 मैचों के लिए बाद में टीम चुनी जाएगी।

विटेल लॉज को पहली बार मौका

19 वर्षीय विटेल लॉज को पहली बार वेस्टइंडीज की सीनियर टीम में मौका मिला है। वे इसी साल खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे अधिक डॉट गेंदें फेंकी थी। लॉज लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पदार्पण कर सकते हैं।

शिमरन हेटमायर सहित कई खिलाड़ी बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में कुछ खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। इसमें शिमरन हेटमायर का नाम भी शामिल है। हेटमायर मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर अपनी मां के निधन की वजह से सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह कीमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल-
मैच तारीख स्थान समय (भारतीय)
पहला वनडे 11 जुलाई 2026 प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना 12:00 AM
दूसरा वनडे 13 जुलाई 2026 प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना 12:00 AM
तीसरा वनडे 16 जुलाई 2026 प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना 12:00 AM
चौथा वनडे 19 जुलाई 2026 ब्रिजटाउन, बारबाडोस, केसिंग्टन ओवल 12:00 AM
पांचवां वनडे 21 जुलाई 2026 ब्रिजटाउन, बारबाडोस, केसिंग्टन ओवल 12:00 AM

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]