Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सूरत में नकली हीरा बनवाया, सिंगापुर में 1.5 करोड़ के असली हीरे से बदलकर मुंह में छिपाया; दो भारतीय गिरफ्तार

सूरत में नकली हीरा बनवाया, सिंगापुर में 1.5 करोड़ के असली हीरे से बदलकर मुंह में छिपाया; दो भारतीय गिरफ्तार

सिंगापुर में 1.5 करोड़ रुपये के हीरे की चोरी की योजना बनाने वाले दो भारतीय नागरिकों में से एक को जेल की सजा सुनाई गई है। उन्होंने नकली हीरे से असली को ...और पढ़ें








तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (एआई द्वारा निर्मित फोटो)

HIGHLIGHTS

सिंगापुर में भारतीय नागरिक को हीरा चोरी के प्रयास में जेल।


1.5 करोड़ रुपये का हीरा मुंह में छिपाकर बदलने की कोशिश।


चांगी एयरपोर्ट पर पकड़े गए, नकली हीरा सूरत में बनवाया था।



डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। सिंगापुर के चाइनाटाउन में एक स्टोर से लगभग 1.5 करोड़ रुपये की कीमत का हीरा चुराने की योजना बनाकर वहां गए दो भारतीय नागरिकों में से पहले व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई गई है और दूसरे व्यक्ति की सुनवाई शुक्रवार को तय की गई है।


41 साल के मंगरोलिया मनोजकुमार कुर्जीभाई को शुक्रवार (17 जुलाई) को चोरी के एक मामले में अपना अपराध स्वीकार करने के बाद दो साल, दो महीने और दो हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई। उसके कथित साथी 30 वर्षीय सेरासिया मिलान रामनिकभाई के खिलाफ मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी है।


मुंह में छिपा लिया हीरा

चैनल न्यूज एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब एक व्यक्ति ने स्टाफ के एक सदस्य का ध्यान भटकाया तो दूसरे ने असली 4.95 कैरेट हीरे को नकली हीरे से बदल दिया और असली हीरे को अपने मुंह में छिपा लिया। उन लोगों ने असली हीरे की जगह नकली हीरा रखने की योजना बनाई थी लेकिन चांगी एयरपोर्ट से सिंगापुर से उड़ान भरने से पहले ही वे पकड़े गए।

सोशल पास पर गए थे सिंगापुर

दोनों भारतीय नागरिक एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले और सोशल पास पर सिंगापुर गए। सिंगापुर जाने से पहले दोनों ने सूरत में एक नकली हीरा बनवाया था जो टारगेट किए गए हीरे के स्पेसिफिकेशन और सीरियल नंबर से मैच करता था। सोमवार को सिंगापुर चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स में यह नहीं बताया गया कि उन्हें ये डिटेल्स पहले कैसे मिलीं।
क्या था पूरा प्लान?

प्लान यह था कि मंग्रोलिया स्टोर के सेल्स मैनेजर का ध्यान भटकाएगा, जबकि मिलान असली हीरा की जगह अपने मुंह में छिपा नकली हीरा रख देगा। ये दोनों 19 जून, 2026 को चांगी एयरपोर्ट के रास्ते सिंगापुर पहुंचे। उनका मकसद चाइनाटाउन में मौजूद डायनोचे (Dianoche) नाम की ज्वेलरी शॉप से 4.95 कैरेट का हीरा चुराना था, जिसकी कीमत 1,54,000 अमेरिकी डॉलर थी।


वे दोपहर करीब 3 बजे स्टोर में पहुंचे और उन्होंने वह कीमती पत्थर दिखाने को कहा। इसके बाद मंगरोलिया ने दुकान में कई चीजें देखने के लिए कहकर सेल्स मैनेजर का ध्यान भटकाया। जब उसने मिलान को चीजें बदलने का इशारा किया तो मिलान ने नकली हीरा मुंह से बाहर निकाला और उसे असली रत्न से बदल दिया।


उसने असली स्टोन को अपने मुंह में छिपा लिया। हालांकि, उसकी ये हरकतें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। इसके बाद, वहां से जाने से पहले मंगरोलिया ने सेल्स मैनेजर से कहा कि वे खरीदारी के बारे में सोचेंगे।

उनके जाने के बाद सेल्स मैनेजर ने ऑप्टिकल जेमस्टोन आइडेंटिफिकेशन मशीन से हीरे की जांच की और पाया कि वह नकली था। वे दोनों अपने होटल लौटे, तय समय से पहले चेक-आउट किया और उसी शाम भारत के लिए फ्लाइट बुक की।


हालांकि, चांगी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर इमिग्रेशन क्लियर करने की कोशिश करते समय उन्हें रात करीब 8:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। असली हीरा मिलान के बैग से बरामद हुआ। मंग्रोलिया पर 20 जून को आरोप लगाए गए और तब से वह रिमांड पर है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]