14 साल पुराना बिहारी लोकगीत बना बॉलीवुड की शान, थिरकने पर मजबूर करती है 'चुलबुले' गाने की धुन
14 साल पुराना बिहारी लोकगीत बना बॉलीवुड की शान, थिरकने पर मजबूर करती है 'चुलबुले' गाने की धुन
बॉलीवुड में 14 साल पहले एक लोकप्रिय बिहारी लोकगीत रिलीज किया गया था, जो काफी चर्चा में रहा था। ...और पढ़ें
-1784012375736_v.webp)
बॉलीवुड में रही बिहारी लोकगीत की धूम
14 साल पहले आया था चुलबुला गाना
इस दिग्गज गायिका ने दी थी आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में संगीत का इतिहास 100 साल पुराना है। इस दौरान कई ऐसे गीत आए हैं, जो कितनी भी पुराने क्यों न हो गए हों, लेकिन उनकी चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ती। इसी आधार पर आज हम आपको एक ऐसे बिहारी लोकगीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा में आकर अमर हुआ।
बिहारी मिट्टी से नाता रखने वाला ये लोकगीत 14 साल पहले आई एक सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रहा था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
बॉलीवुड की शान बना बिहारी लोकगीत
क्षेत्रीय भाषाओं और संगीत का हिंदी सिनेमा में काफी समय से दबदबा रहा है। समय-समय पर कोई ऐसी फिल्में और उनके गाने हैं आए हैं, जिनकी जड़े पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ी रही हैं। ऐसा ही एक बिहारी लोकगीत साल 2012 में आई निर्देशक अनुराग कश्यप की कल्ट क्लासिक फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में इस्तेमाल किया गया था, जिसके बोले थे- तार बिजली से पतले हमारे पिया... (Taar Bijli Se Patle Hamare Piya)।

इस बिहारी लोकगीत को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहीं बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज में गाया था। तार बिजली से पतले हमारे पिया... बिहार के गांव-देहात के क्षेत्रों में शादी विवाह समारोह में एक लोकप्रिय लोकगीत के तौर पर खूब गाया जाता है।
यह वीडियो भी देखें

इस गाने को मतलब शादी करने वाले दूल्हे की कद काठी से होता है, जिसका सही भाव आपको फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के उस सीन में देखने को मिलता है, जिसमें ये गाना फिट किया गया है।
बतौर संगीतार स्नेहा खानवलकर और गीतकार वरुण ग्रोवर ने इस बिहारी लोकगीत को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी की फिल्म की पहचान बनाया। आज भी इस चुलबुले बिहारी लोकगीत को खूब सुना और गाया जाता है।
शारदा सिन्हा की आवाज में हुआ अमर
भारतीय लोक और शास्त्रीय गायिका के तौर पर शारदा सिन्हा को याद किया जाता है। उन्होंने अपनी जादुई आवाज में गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के तार बिजली से पतले हमारे... को गाकर हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया। उनकी आवाज की मिठास का असली जादू आपको इस बिहारी लोकगीत में आसानी से सुनने को मिला जाएगा।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :