टाइटन स्टोरी के बाद ओटीटी पर अब आएगी 'द टाटास', वेब सीरीज में दिखेगा 100 साल का इतिहास

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी के बाद मेकर्स अब टाटा समूह को लेकर वेब सीरीज द टाटास बना रहे हैं। ...और पढ़ें
-(1)-1783491390344_v.webp)
द टाटास वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
ओटीटी पर आएगी द टाटास सीरीज
सीरीज में दिखेगा टाटा समूह का इतिहास
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी की दुनिया में एक ऐसी वेब सीरीज ने एंट्री मारी थी, जिन्होंने सिनेमा के पहलू को बदलकर रख दिया। उस सीरीज का नाम है, मेड इन इंडिया- ए टाइटन (Made In India- A Titan Story) स्टोरी। अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और जिम सर्भ स्टारर इस वेब सीरीज ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीता।
अब ए टाइटन स्टोरी के मेकर्स ने टाइटन ग्रुप के बाद भारत की मशहूर इंडस्ट्रियल ग्रुप टाटा की बैकग्राउंड को दिखाने का फैसला लिया है। जिसके लिए उन्होंने वेब सीरीज द टाटास (The Tatats) पर काम चालू कर दिया है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
टाटा समूह पर आएगी वेब सीरीज द टाटास
मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी के सह निर्माण का काम टी-सीरीज और ऑल माइटी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया और ये दोनों मिलकर द टाटास की तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द टाटास में टाटा वंश के 100 साल के गहरे इतिहास को दर्शाया जाएगा, जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी कैसे टाटा परिवार के लोगों ने कारोबार की दुनिया में अहम योगदान दिया और अपने बिजनेस के दम पर भारत का नाम रोशन किया है।
![]()
दरअसल इस सीरीज की कहानी मशहूर लेखक गिरीश कुबेर की किताब 'द टाटास: हाउ अ फैमिली बिल्ट अ बिजनेस एंड अ नेशन' (The Tatas: How a Family Built a Business and a Nation) पर आधारित होगी। इसके एडेप्सन के आधार पर ही भारत के दिग्गज कारोबारी रहे रतन टाटा के परिवार की अनटोल्ड स्टोरी को दर्शाया जाएगा।
इस खबर के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हो गई है और वे इस सीरीज की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी की तरह फैंस द टाटास को भी पसंद करेंगे।
इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
दरअसल मेड इन इंडिया- द टाइटन स्टोरी के मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) के साथ इस फ्रेंचाइजी के अंर्तगत बनने वाली सीरीज की डील की है। इस आधार पर इस द टाटास को भी आने वाले समय में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसको आने में काफी समय लगेगा, ऐसे में रिलीज डेट को लेकर कोई भी पुष्टिकरण फिलहाल नहीं किया जा सकता है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :