Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुस्लिम सिंगर ने गाया है सदी का कल्ट 'हिंदू भजन', रूहानी आवाज से अमर हुआ 10 साल पुराना गीत

मुस्लिम सिंगर ने गाया है सदी का कल्ट 'हिंदू भजन', रूहानी आवाज से अमर हुआ 10 साल पुराना गीत


सिनेमा जगत में एक मुस्लिम गायक ऐसा है, जिसने हिंदू धर्म का सबसे बेहतरीन भजन गाया है। ...और पढ़ें








कल्ट भजन गाने वाला सिंगर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


10 साल पहले रिलीज हुआ था कल्ट भजन


मुस्लिम सिंगर ने गाया था यादगार गीत


दिल को सुकून पहुंचाता है भजन गीत



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भजन संगीत की दुनिया का वह हिस्सा हैं, जो लंबे समय से श्रोताओं में भक्ति का रंग भरते हैं। दुनिया में कई तरह के धर्म हैं और समय-समय पर उन पर एक से बढ़कर भजन बनाए जा चुके हैं। लेकिन एक भजन ऐसा भी है, जिसे हिंदू धर्म के लिए कल्ट माना जाता है।


लेकिन इसे आवाज देने वाला एक मुस्लिम गायक है, जिसके चलते ये गीत आज भी सबसे बेहतरीन और यादगार भक्ति गीत माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से भजन के बारे में चर्चा की जा रही है।



यादगार भजन कौन सा

जब भी सिनेमा जगत में हिंदी भजन के बारे में बात होती है तो उस मामले में गुलशन कुमार, लखवीर सिंह लक्खा और अनुराधा पौंडवाल जैसे गायकों के बारे में जिक्र किया जाता है। लेकिन एक मुस्लिम गायक ऐसा भी है, जिसने अपनी रूहानी आवाज से एक कल्ट भजन को अमर किया है।





जिस भजन के बारे में इस लेख में बात की जा रही हैं, उसे 10 साल पहले रिलीज किया गया था। उस भजन का टाइटल है- जय गणेश... (Jai Ganesh) ये एक प्रकार का जागरण गीत है, जिसे आवाज देने वाले गायक हमसार हयात (Hamsar Hayat) हैं। वह भारत के लोकप्रिय सूफी और भजन गायक हैं, जो कव्वाली के तौर पर गीतों को अमर कर देते हैं।




साल 2016 में हमसार ने जय गणेश... भजन गाया था, जिसमें वह हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को गुणगान करते हुए नजर आते हैं। उनके द्वारा गाया गया ये भजन सदी का सबसे यादगार भजन माना जाता है और यूट्यूब पर इसे हर कोई सुनना पसंद करता है। अगर आप भी इस भजन सुनना पसंद करते हैं तो यकीनन तौर पर हमसर हयात का ये गाना जरूर पसंद आएगा।
23 मिनट लंबा भजन

दरअसल हमसर हयात द्वारा गाया गया ये जय गणेश जय महादेवा... भजन करीब 23 मिनट लंबा है, जिसे सुनने के बाद आपके जीवन का नजरिया बदल जाएगा। जिस शिद्दत से हयात ने इसे गाया है, वाकई वह सुनने के बाद आपके दिल को सुकून पहुंचा देगा। यूट्यूब पर इस भजन पर वीडियो और ऑडियो वर्जन में 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मौजूद हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]