WhatsApp जल्द ऑफर कर सकता है Meta One Plus और Meta One Premium सब्सक्रिप्शन्स, इतनी हो सकती है कीमत

Meta ने पिछले महीने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए अपने पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की थी। अब खबर है कि WhatsApp अपने एंड्रॉयड एप के अंद ...और पढ़ें

WhatsApp जल्द ऑफर कर सकता है Meta One सब्सक्रिप्शन।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने पिछले महीने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की थी और कंपनी ने कंफर्म किया था कि इन पेड प्लान्स की टेस्टिंग Meta One के तहत की जा रही है। अब, WhatsApp अपने एंड्रॉयड एप के अंदर Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान्स का सपोर्ट जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इससे यूजर्स एक सिंगल सब्सक्रिप्शन के जरिए मेटा के सभी एप्स पर प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस रूमर्ड अपडेट के साथ, वॉट्सएप की प्लानिंग ये हो सकती है कि यूजर्स सीधे वॉट्सएप के अंदर से ही इस प्लान को एक्सेस कर सकें। मेटा अपनी Meta One सर्विस के तहत दो सब्सक्रिप्शन टियर्स- Meta One Plus और Meta One Premium ऑफर कर सकता है।
Meta One Plus और Meta One Premium की संभावित कीमत और बेनिफिट्स
WABetaInfo द्वारा स्पॉट किए गए इस अपडेट के मुताबिक, ये मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान्स को सीधे एंड्रॉयड एप में जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर ट्रैकर ने एंड्रॉयड के लिए वॉट्सएप बीटा वर्जन 2.26.23.10 पर दो नए Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान्स को स्पॉट किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये अपडेट यूजर्स को सीधे वॉट्सएप के अंदर से ही इन प्लान्स को एक्सेस और मैनेज करने की सुविधा देगा। जो यूजर्स इनमें से किसी भी प्लान के लिए साइन-अप करेंगे, उन्हें पैकेज के हिस्से के रूप में WhatsApp Plus के बेनिफिट मिलने की संभावना है। साथ ही, वे एक सिंगल सब्सक्रिप्शन के जरिए WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI पर प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, कंपनी के पेड प्लान्स के हिस्से के रूप में एडिशनल फीचर्स देने के लिए दो टियर्स- Meta One Plus और Meta One Premium होंगे। Meta One Plus की कीमत EUR 6.99 (लगभग 700 रुपये) प्रति महीना बताई जा रही है। इसमें WhatsApp Plus और एडवांस इमेज और वीडियो क्रिएशन टूल्स का एक्सेस शामिल है।
वहीं, Meta One Premium प्लान की कीमत कथित तौर पर EUR 20.99 (लगभग 2,200 रुपये) प्रति महीना है और इसमें एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है। Meta One Plus में मिलने वाले सभी फीचर्स के अलावा, ये प्लान मुश्किल प्रॉम्प्ट्स के लिए एडवांस AI रीजनिंग, ज्यादा इमेज और वीडियो जनरेशन लिमिट और हाई AI यूसेज लिमिट ऑफर करता है।
दोनों ही प्लान्स में WhatsApp Plus मिल सकता है। WhatsApp Plus यूजर्स को नए एप थीम्स और कस्टम रिंगटोन्स ऑफर कर सकता है। ये ज्यादा चैट्स को पिन करने, लिस्ट कस्टमाइजेशन, प्रीमियम स्टिकर्स और बहुत कुछ ऑफर कर सकता है।
आपको बता दें कि मेटा ने पिछले महीने Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus के रोलआउट की घोषणा की थी। ये प्लान्स सब्सक्राइबर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स और एडवांस AI कैपेबिलिटीज देने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :