Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi को दिया खास 'गुरुमंत्र', RCB के बैक-टू-बैक IPL खिताब जीतने के बाद VIDEO वायरल
Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi को दिया खास 'गुरुमंत्र', RCB के बैक-टू-बैक IPL खिताब जीतने के बाद VIDEO वायरल
आरसीबी के बैक-टू-बैक आईपीएल का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर वैभव सूर्यवंशी से भी मुलाकात की और उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल ...और पढ़ें

Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi से की खास मुलाकात
Vaibhav Suryavanshi बने ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर
Vaibhav Suryavanshi ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स
विराट कोहली ने वैभव से की मुलाकात, वीडियो वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Vaibhav Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। आईपीएल 2026 फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को आरसीबी ने 5 विकेट से हराया, जहां विनिंग छक्का विराट कोहली के बल्ले से निकला। किंग कोहली ने फाइनल मैच में 75 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया।
खिताबी मैच के बाद किंग कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी से मैदान पर मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। वैभव, जिन्होंने आईपीएल के 19वें सीजन में सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़े, बल्कि आईपीएल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज कराया।
Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi को दी बधाई
दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के खिताब जीतने के बाद दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli meets Vaibhav Suryavanshi) ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर कुल 5 बड़े अवॉर्ड्स जीते, जिसमें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन, ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड शामिल हैं।
वायरल वीडियो में विराट कोहली को वैभव से पहले हाथ मिलाते हुए और फिर उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें खास सलाह देते हुए देखा जा रहा है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
गुजरात के घर में जीती आरसीबी
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने अपना दबदबा बरकरार रखा और उन्होंने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस तरह आरसीबी ने लगातार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की और गुजरात को अपने होम ग्राउंड में हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम ने टॉस गंवाने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर ये लक्ष्य आसानी से चेज किया। किंग कोहली के बल्ले से नाबाद 75 रन निकले और इस तरह आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :