दोबारा शूट हो रही है यश की Toxic? फिल्म की देरी को लेकर मेकर्स ने बताई असली वजह

केजीएफ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक को लेकर मेकर्स की तरफ से लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें
-1780896304816_v.webp)
यश की टॉक्सिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
क्या दोबारा शूट हो रही है टॉक्सिक
मेकर्स ने फिल्म पर दिया लेटेस्ट अपडेट
यश की मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म टॉक्सिक को रीशूट करने को लेकर मौजूदा समय में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इस मामले को लेकर अब मेकर्स की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि टॉक्सिक में हो रही देरी को लेकर निर्माताओं ने क्या कहा है और इसके पीछे की असली वजह भी बताई है।
क्यों लेट हो रही है टॉक्सिक
फिल्म केजीएफ फेम अभिनेता यश की अगली फिल्म टॉक्सिक को पहले गत 19 मार्च को प्रदर्शित किया जाना था। हालांकि, उसी दिन रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर: द रिवेंज भी रिलीज होनी थी। उसी बीच ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध भी शुरू हो गया, तो निर्माताओं ने फिल्म की नई प्रदर्शन तिथि चार जून की घोषणा की। अभी भी फिल्म की रिलीज पर संशय बरकरार है।

इसी बीच खबरें आई कि निर्माताओं ने फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने व कुछ बदलाव करने का निर्णय लिया है। हालांकि, निर्माताओं ने इससे इनकार किया है। निर्माताओं का कहना है कि उनकी फिल्म के किसी हिस्से की दोबारा शूटिंग करने या किसी सीन में बदलाव करने की कोई योजना नहीं है।
हालांकि, निर्माताओं की तरफ से अभी भी फिल्म की नई प्रदर्शन तिथि की घोषणा नहीं की गई है। भारत के साथ-साथ वैश्विक सिनेमा में भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने से उद्देश्य से फिल्म को कन्नड़ के साथ-साथ अंग्रेजी में भी शूट किया गया है। अभी भी अमेरिका और ईरान के बीच परिस्थितियां सामान्य नहीं हुई हैं, शायद इसी कारण निर्माता अभी भी फिल्म की रिलीज पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
गीतू मोहनदास को बर्थडे विश
टॉक्सिक की निर्देशक गीतू मोहनदास का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर मेकर्स की तरफ से उन्हें बर्थडे विश करते हुए एक स्पेशल बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस बर्थडे स्पेशल में गीतू अपने पूरे स्वैग में नजर आती हैं —
“एक्शन बोलते हुए, बड़े-बड़े एक्शन सीक्वेंस सेट करते हुए, एक्टर्स को गाइड करते हुए और एक विशाल क्रू को पूरे कॉन्फिडेंस और परफेक्शन के साथ लीड करते हुए। वीडियो के साथ लिखा गया मैसेज भी दिल छू जाता है- हर उस शॉट के पीछे जो अलग लगा, हर उस खामोशी के पीछे जो डायलॉग से ज्यादा बोल गई — वो थीं, हैप्पी बर्थडे

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :